BRS देगी Singarani को देगी मजबूती, विदेशों में खनन के लिए होगी सक्षम: सीएम केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस और बीजेपी पर सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड को कमजोर करने का आरोप लगाया। बीआरएस नेता कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सिंगरेनी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र को दे दी और अब पीएम मोदी राज्य सरकार से कंपनी की खदानें बंद करने की बात कह रहे हैं। केंद्र की ओर से ये भी कहा जा रहा है कि कोयला विदेशों से आयात करेंगे। लेकिन इन पार्टियों की सरकारों ये पता नहीं है कि सिंगरेनी के बंद होने के कितने लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
तेलंगाना के सीएम व बीआरएस अध्यक्ष केसीआर ने मनचेरियल, रामागुंडम, मुलुगु और कोठागुडेम में चुनावी रैलियों के दौरान बीजेपी और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने प्रजा आशीर्वाद रैलियों के दौरान कहा कि खनन क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं लेकिन पिछली सरकारों ने कोल क्षेत्र की उपेक्षा की। जिसके चलते सिंगेरनी कंपनी कमजोर हुई है। जबकी बीआरएस की सरकार आने के बाद सिंगरेनी कंपनी को मजबूत मिली है।

सीएम केसीआर ने कहा कि खनन के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आज विदेशों में भी अपने कारोबार का विस्तार करने में जुटी है। बीआरएस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधियम के तहत बयारम में एक स्टील फैक्ट्री के निर्माण का वादा किया था लेकिन उसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका।
केसीआर ने कहा कि बीआरएस सरकार खनन के लिए सिंगरेनी को लौह अयस्क खदानें आवंटित करने की योजना बना रही है। जबकि इससे पहले कांग्रेस सरकारों ने सिंगरेनी को कमजोर करने का प्रयास किया था। कंपनी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र को दे दी। जबकिपीएम मोदी राज्य सरकार से कंपनी की खदानें बंद करने और विदेशों से कोयला आयात करने के लिए कह रहे हैं।
बीआरएस नेता व तेलंगाना के सीएम ने याद दिलाया कि पिछले 130 वर्षों के इतिहास में एससीसीएल तेलंगाना का गौरव था। जिसे हैदराबाद राज्य के निजामों द्वारा स्थापित किया गया था। हैदराबाद राज्य आंध्र प्रदेश में विलय से पहले कंपनी पूरी तरह से राज्य के स्वामित्व में थी। सीएम ने कहा कि बाद में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल के दौरान केंद्र से ऋण लिया और बाद में इसे चुकाने में असमर्थ रहे। धन के अभाव में कंपनी को चलाने की असमर्थता के बीच सिंगरेनी के 49 प्रतिशत हिस्से को केंद्र को दे दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications