बीआरएस का हमला - राहुल गांधी सही कह रहे, तेलंगाना में कांग्रेस केवल भाजपा को हरा सकती है बीआरएस को नहीं
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक बनाने की कोशिश में राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी बीआरएस जुटी हुई है। बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव हो या फिर पार्टी के अन्य विधायक जनता के बीच जाकर जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही सत्तारूढ़ बीआरएस विधानसभा चुनाव से पहले तेलंगाना पर अपना प्रभुत्व जताने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

बीआरएस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल ही में दिए गए बयान को लेकर त्वरित जवाब देकर जमकर घेरा है। बीआरएस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें बीआरएस प्रमुख ने लिखा-
हां, राहुल गांधी। आप ठीक कह रहे हैं। आपकी कांग्रेस पार्टी ही तेलंगाना में बीजेपी को हरा सकती है। आप बीआरएस को कभी नहीं हरा सकते, कभी नहीं! एक बार फिर तेलंगाना में केसीआरओ।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विगत दिवस मिजोरम में पत्रकारों से बात करते हुए विभिन्न राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की बात करते हुए कहा था कि
कांग्रेस पार्टी देश भर में भाजपा को चुनाव में हराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने कर्नाटक में भाजपा को हराया है, हम तेलंगाना में बीजेपी को हराएंगे। हम मध्य प्रदेश में बीजेपी को नेस्तनाबूद कर देंगे। हम छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा को हराएंगे। हमने पिछली बार राजस्थान में बीजेपी को हराया था और इस बार भी हम उन्हें हराएंगे. हम पूर्वोत्तर में भी ऐसा ही करने की योजना बना रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के विचार को कम मत आंकिए।
मणिपुर में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर तेलंगाना की सत्तारुढ़ बीआरएस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। बीआरएस जो तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रही है बीआरएस ने तेलंगाना में भाजपा को चुनौती देने की कांग्रेस की क्षमता पर राहुल गांधी से सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही पोस्ट में दावा किया कि बीआरएस ने घोषणा की कि कांग्रेस उसे राज्य में कभी नहीं हरा सकती।












Click it and Unblock the Notifications