अमित शाह का हैदराबाद में BRS ने निरमा पाउडर के पोस्टर से किया स्वागत
अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले बीआरएस ने अमित शाह के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। यह पोस्टर वॉशिंग पाउडर निरमा की तर्ज पर लगाए गए हैं।

वॉशिंग पाउडर निरमा का टीवी विज्ञापन आपने जरूर देखा हो जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था। विज्ञापन में गंदे कपड़े निरमा में डालने पर वह पूरी तरह से साफ होकर निकलता था। इस विज्ञापन की ही तर्ज पर भारत राष्ट्र समिति ने हैदराबाद में अमित शाह पर तंज कसते हुए पोस्टर लगवाए हैं। इन पोस्टर में उन नेताओं के नाम छापे गए हैं जो पहले दूसरे दल में थे और अब वह भाजपा में हैं। पोस्टर के जरिए अमित शाह पर निशाना साधा गया है कि भाजपा में आने के बाद नेता पूरी तरह से साफ हो जाते हैं उनपर सारे आरोप खत्म हो जाते हैं। बता दें कि अमित शाह सीआईएसएफ की 54वें डे परेड में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।
निरमा पाउडर के विज्ञापन में जो लड़की नजर आती है उसी लड़की की फोटो पर भाजपा नेताओं की तस्वीर को चस्पा करके अमित शाह का स्वागत पोस्टर के जरिए किया गया है। इस पोस्टर में भाजपा नेता हिमंता बिस्व सरमा, नारायण राणे, सुवेंदु अधिकारी, सुजान चौधरी, इश्वरप्पा की फोटो नजर आ रही है। ये वो नेता हैं जो पहले दूसरे दल में थे, अब वह भाजपा में हैं। यह पोस्टर भाजपा पर हमला करने के लिए लगाए गए हैं। दरअसल बीआरएस विधायक और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर की बेटी के कविता राव के खिलाफ दिल्ली शराब नीति घोटाले में पूछताछ हो रही है। इसी को लेकर बीआरएस ने भाजपा पर पोस्टर के जरिए हमला किया है।
बता दें कि पहली बार सीआईएसएफ की वार्षिक रेजिंग डे दिल्ली के बाहर हो रहा है। इसे पहले बार हैदराबाद के हाकिमपेट स्थित नेशनल इंडस्ट्रियल सिक्यिरिटी एकेडमी मे हो रही है। बीआरएस नेता के कविता से हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी। उनसे दिल्ली शराब नीति मामले में घंटों पूछताछ की गई है। बीआरएस नेता को एक बार फिर से 16 मार्च को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications