तेलंगाना चुनाव के बीच BRS का कांग्रेस पर हमला, टी हरीश बोले- कर्नाटक में 57 रैयतों ने की आत्महत्या
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी का दौर तेज है। दिग्गज बीआरएस नेता व तेलंगाना सरकार में वित्त मंत्री टी हरीश ने किसानों को बिजली उपलब्ध कराने में सफल ना होने पर पूर्व की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान कर्नाटक में 57 रैयतों ने आत्महत्या कर ली।
बीआरएस नेता ने इस हफ्ते सोमवार को गजवेल निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने हथकरघा और बीड़ी क्षेत्रों पर जीएसटी लगाने को लेकर बीजेपी की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस फैसले से राज्य के किसानों कि स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा। टी हरीश राव ने कहा कि किसानों के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति और कालेश्वरम परियोजना के सफलता के लिए केसीआर तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

टी हरीश ने बीड़ी श्रमिकों कि अनदेखी के लिए भी कांग्रेस और भाजपा की आलोचना की। उन्होंने पूर्व की सरकारों की तुलना सीएम केसीआर सरकार के कार्यकाल से की। टी हरीश ने कहा कि आज बीड़ी श्रमिकों को तेलंगाना सरकार 2,016 रुपये की मासिक पेंशन देती है। उन्होंने तेलंगाना में बीजेपी सरकार बनने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी ही पार्टी में विश्वास की कमी है।
हरीश राव ने दावा किया कि केसीआर के खिलाफ गजवेल में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे एटाला राजेंदर को महत्वपूर्ण हार का सामना करना पड़ेगा। बीआरएस नेता की इसकी बड़ी वजह भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से तेलंगाना के हितों की अनदेखी बताया।
वहीं पूर्व की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कर्नाटक में किसानों के हालात का जिक्र किया। टी हरीश ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से कर्नाटक में किसानों की बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस शासन के बाद कर्नाटक में 57 किसानों की आत्महत्या कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications