'आपने 60 साल में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई', के. कविता ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

लोकसभा चुनाव से पहले जातिय गणना का मुद्दा कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से उठाया है। जिस पर कांग्रेस को घेरते हुए तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी BRS ने राहुल गांधी से सवाल किया है।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और एमएलसी के. कविता ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को जातिगत गणना पर घेरते हुए सवाल पूछा। उन्होंने सवाल किया कि 60 सालों तक देश पर शासन करने वाली उनकी पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जनगणना क्यों नहीं कराई?

BRS Kavitha

निजामाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने जाति जनगणना पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को "विडंबनापूर्ण" करार दिया है। BRS की विधान परिषद सदस्य के कविता ने कहा, "कांग्रेस नेता ने ओबीसी जनसंख्या की जनगणना की चर्चा शुरू की है। जब वे 60 साल तक सत्ता में थे, तब उन्होंने यह नहीं कराया। अब वह कहते हैं कि वह ओबीसी के लिए कुछ करेंगे।"

उन्होंने केंद्र में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोलने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन के दौरान इस मुद्दे पर नहीं सोचा। राहुल गांधी अब इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं? यह लोगों पर निर्भर है कि वे इस विषय में राहुल गांधी की नई रुचि के पीछे के इरादों और एजेंडे का पता लगाएं।"

उन्होंने याद दिलाया कि कैसे मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के गठन के बाद ओबीसी को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया और मांग की कि बीसी आयोग को "वैधता" दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "बीआरएस बीसी आयोग को वैधता देने की मांग करने वाली पहली पार्टी थी और इसके निरंतर प्रयासों के कारण, आयोग को 2015-2016 में वह मान्यता मिली जिसका वह हकदार था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+