तेलंगाना में बनी BRS की सरकार को बेघर लोगों को मिलेंगे 2 BHK आवास: केटीआर
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष वे राज्य सरकार में मंत्री केटीआर ने चोप्पाडांडी में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच से उन्होंने कहा पिछले साढ़े नौ साल के बीआरएस की सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में तेजी से विकास किया है। केटीआर ने वादा किया कि राज्य में कोई भी व्यक्ति बेघर नहीं रहेगा। अगली बार अगर राज्य में बीआरएस की सरकार बनी तो बेघर और आर्थिक रूप कमजोर लोगों के लिए डबल बेडरूम का आवास बनाया जाएगा।
चोप्पाडांडी में बीआरएस की चुनावी रैली के दौरान केटी रामा राव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना के विकास में रोड़ा डालती रही। केटीआर ने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो मुसीबत में पड़ जाएगी। जबकि बीआरएस के शासन के दौरान तेलंगाना के तेजी से विकास किया है। केटीआर ने दावा किया कि तेलंगाना ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत के साथ सभी मोर्चों पर जबरदस्त विकास दर्ज किया है।

चोप्पाडांडी में बीआरएस के रोड शो के दौरान केटी रामाराव ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये मानती है कि कृषि क्षेत्र के लिए तीन घंटे की बिजली आपूर्ति पर्याप्त है। कांग्रेस नेता 10 एचपी पंप सेटों को ठीक करके पानी की आपूर्ति करना चाहते थे। बीआरएस नेता ने सवाल किया कितने किसान पानी खींचने के लिए 10 एचपी की मोटर लगाएंगे।
केटीआर ने कहा की सच तो ये था कि कांग्रेस किसानों को बिजली देना ही नहीं चाहती थी। केटीआर ने मतदान से पहले लोगों को गंभीरता से विचार करने को कहा। केटीआर ने कहा कि अगर तेलंगाना के लोग पर्याप्त बिजली आपूर्ति चाहते हैं, तो राज्य में कांग्रेस सरकार नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो बिजली की आपूर्ति फिर से खराब हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications