छोटी साली को जीजा ने कहा आई लव यू, नहीं मानी तो कर डाला यह खतरनाक काम
मौका देखते ही साली के पास पहुंचा और अपने दिल की बात बताते हुए प्यार का इजहार किया और शादी की बात कही। जिसे सुनने के बाद साली ने एक जोरदार तमाचा उसके गाल पर जड़ दिया।
पटना। कभी-कभी एकतरफा प्यार का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आता है जिसके बाद पछताने के अलावा कुछ भी नहीं मिलता। इसी तरह का एक मामला राजधानी पटना में प्रकाश में आया है। यहां जीजा अपनी छोटी साली से एकतरफा प्रेम करता था लेकिन घरवाले उसकी शादी किसी और से कर रहे थे। पर जीजा उसका इतना दीवाना था कि शादी से कुछ दिन पहले मौका मिलते हीअपने प्यार का इजहार कर बैठा। अपने जीजा के जुबान से जैसे ही आई लव यू कहते हुए शादी करने की बात सुनी उसे गुस्सा आ गया और उसने एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद उसे अपनाने के लिए जीजा ने ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसका अंत मौत से हुआ। जीजा अब सलाखों के पीछे है।

जानकारी के मुताबिक मामला पटना के विद्या थाना क्षेत्र के कोनी टोला गांव का है। यहां के रहने वाले सहेंद्र जादव की छोटी बेटी से उसका बड़ा दामाद सोनू एक तरफा प्रेम करता था। इसी बीच उसकी शादी तय हो गई और सभी लोग शादी की तैयारी में लग गए। पर उसका दामाद अपने प्यार को नहीं भुला पा रहा था। फिर मौका देखते ही साली के पास पहुंचा और अपने दिल की बात बताते हुए प्यार का इजहार किया और शादी की बात कही। जिसे सुनने के बाद साली ने एक जोरदार तमाचा उसके गाल पर जड़ दिया। क्योंकि उसने उसकी दीदी को छोड़ने की बात कही थी। VIDEO: योगीराज में दिन-दहाड़े लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़, अंगों पर लगाया हाथ
साली से एकतरफा प्यार में जीजा इस कदर पागल हुआ कि उसने शादी के ठीक एक दिन पहले अपनी साली को गोली मार दी। शनिवार को सोनू की साली की शादी थी। साली की शादी से गुस्साया सोनू शुक्रवार की देर रात नशे में धुत्त हो कर अपने ससुराल पहुंचा और अपनी साली के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह से जख्मी हो गयी जिसे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बिहटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बिहटा पुलिस ने आरोपी जीजा को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिला है । पुलिस में मौके से एक खोखा भी बरामद किया है । फिलहाल पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications