Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: योगीराज में दिन-दहाड़े लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़, अंगों पर लगाया हाथ

सरकार बनने के बाद इस तरह के मनचलों से निपटने के लिए योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया था, लेकिन वीडियो देखकर लगता है कि आरोपियों को कानून का खौफ नहीं है।

रामपुर। कानून व्‍यवस्‍था को सुधारने का सीएम योगी आदित्‍यनाथ का वादा अब जुमला सा साबित होता दिख रहा है। और बात जब महिला सुरक्षा की हो तो हाल-फिलहाल की घटनाएं योगी सरकार की इस विफलता को चिल्‍ला-चिल्‍ला कर बयां कर रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर में सामने आया है। यहां खुलेआम भरी दोपहरी में दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि 5-6 मनचलों ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाते हुए दो लड़कियों को पकड़ लिया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

VIDEO: योगीराज में दिन-दहाड़े लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़, अंगों पर लगाया हाथ

मनचलों को सिर पर शैतान सवार था क्‍योंकि वो कभी लड़कियों को अपनी गोद में उठा ले रहे थे तो कभी उन्‍हें पीछे से अपनी बाहों में भर ले रहे थे। दोनों लड़कियों अपनी इज्जत की गुहार लगा रही थी। कोई उन लड़कियों का दुपट्टा खींच रहा था तो कोई भद्दी गालियां दे रहा था। लड़कियों से छेड़छाड़ का ये वीडियो वायरल हो गया है। बदमाशों ने खुद ही घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे भी पढ़ें- योगी के यूपी में 'निर्भया' जैसी वारदात, 12 साल की बच्‍ची के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने फौरन इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और दो अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि सरकार बनने के बाद इस तरह के मनचलों से निपटने के लिए योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया था, लेकिन वीडियो देखकर लगता है कि आरोपियों को कानून का खौफ नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+