Video: भाई ने सरप्राइज गिफ्ट में दी ऐसी चीज, खुशी से रोने लगी बहन, लोग बोले- क्या खूबसूरत पल है
Brother Sister Love Video Viral: दुनिया में भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें प्यार झगड़े, रूठना और मनाना लगा रहता है। यह ऐसा रिलेशन है, जो हमारे लाइफ के और सभी रिश्तों से बेहद अलग होता है। दोनों के बीच में लड़ाई-झगड़ा आम बात होती है, लेकिन प्यार भी इतना होता है कि हर वक्त भाई अपनी बहन के लिए खड़ा रहता है। अब ऐसी ही इमोशनल कर देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक भाई अपनी बहन को ऐसा गिफ्ट देता है, जिसको पाने के बाद उसकी आंखों से आंसू आ जाते हैं। वीडियो में बहन का रिएक्शन देखकर पक्का आप भी भावुक हो जाएंगे।

भाई ने बहन को दिया सरप्राइज गिफ्ट
अक्सर सोशल मीडिया पर भाई-बहन के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन इस बार का यह सबसे जुदा है। शायद की आपने कभी ऐसा वीडियो देखा हो। दरअसल, जब एक भाई ने अपनी बहन को गिफ्ट देता है तो पहले तो उसकी बहन खुश होती है कि आखिर क्या होगा? लेकिन जब गिफ्ट खोलकर देखती है तो वो खुशी से फूली नहीं समाती और बेहद ही इमोशनल हो जाती है। और वो भावुक होकर अपने भाई से गले लग जाती है।

स्कूटी देखकर भावुक हुई बहन
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भाई अपनी बहन को एक बॉक्स देता है। जब वह इसे खोलती है तो बॉक्स के अंदर एक चाबी देखकर वह भावुक और हैरान हो जाती है। उसके बाद भाई उसे पास में खड़े एक नए स्कूटर की ओर इशारा करता है। यह देखकर कि उसके भाई ने उसे एक स्कूटी गिफ्ट में दी है, तो वह रोने लग जाती हैं, जिसको भाई अपने गले से लगा लेता है। फिर लड़की स्कूटी चलाकर भी देखती है।

11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो
इस वीडियो को ऐश्वर्या भदाने के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में "प्योर लव, फर्स्ट राइड" लिखा था। इस वीडियो को 11 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं यूजर भी इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं।

'क्या खूबसूरत पल है'
इस भाई बहन की जोड़ी पर यूजर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह सबसे प्यारा वीडियो है, जो मैंने हाल ही में देखा है। भगवान आप दोनों का भला करें। एक अन्य यूजर ने लिखा, "इस प्लेटफॉर्म पर हम आमतौर पर फर्जी वीडियो और बेकार चीजें देखते हैं, लेकिन इस वीडियो ने मुझे मुस्कुरा दिया। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा क्या खूबसूरत पल है।












Click it and Unblock the Notifications