मुंबई में कश्मीरी गायक के घर खाली कराने के आरोप को ब्रोकर ने बताया गलत

मुंबई। कश्मीरी गायक आदिल गुरेजी की ओर से मुंबई में मकान मालिक के घर से बाहर निकालने वाले आरोपों पर अब उस दलाल का बयान सामने आया है जिसने घर दिलवाया था। घर दिलाने वाले ब्रोकर में से एक ने आदिल के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि इससे कश्मीर की स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। जब इंडिया टुडे टीवी ने दलालों में से एक, दिनेश राजपूत से बात की, तो उसने आदिल को फोन किया, उसने दावा किया कि उसने उसे घर छोड़ने के लिए नहीं कहा। दिनेश ने कहा कि जो लोग अपार्टमेंट किराए पर लेते हैं उसके बदले हमें पैसे मिलते हैं।

Broker denies Kashmiri singer Aadil Gurezi vacate rented apartment in Mumbai

ऐसे में हम उन लोगों को घर छोड़ने के लिए क्यों कहेंगे। दिनेश ने कहा कि आदिल के साथ कोई नया एग्रीमेंट हुआ ही नहीं। क्योंकि वो कश्मीर के लिए निकल रहा था। नया एग्रीमेंट तो केवल उनके दो अन्य फ्लैटकर्मियों के के साथ था। मैंने उनसे एनओसी के बारे में पूचने के लिए फोन किया था। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उनके रिकॉर्ड की गई बातचीत में कश्मीर की स्थिति का उल्लेघ किया तो दिनेश के पास कोई तार्किक जवाब नहीं था।

दिनेश ने कहा कि मैं बहुत शिक्षित व्यक्ति नहीं हूं लेकिन मुझे पता है कि फोन रिकॉर्डिंग का दुरुपयोग किया जा सकता है इसलिए मैंने उनसे मिलने के लिए कहा। दिनेश ने यह दोहराया कि मेरी फोन पर हुई बातचीत का दुरुपयोग किया जा रहा है। फिलहाल गुरेजी एक दूसरे एनओसी मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है जिसके बाद उसे मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में बिना किसी समस्या से रह सकेंगे।

दरअसल आदिल गुरेजी अनुच्छेद के बाद जल्द ही कश्मीर के बांदीपोरा में अपने परिवार से मिलने चला गया था। इसके बाद उसके माता-पिता ने उसे तुरंत मुंबई वापस जाने के लिए कहा। इसके बाद जब आदिल मुंबई पहुंचा तो उसके फ्लैंट के साथियों ने बताया कि दलालों दिनेश और राशिद ने एग्रीमेंट में बदलाव किए हैं। जिसकी वजह से वो यहां नहीं रह सकता है। मकान मालिक ने उसे जगह खाली करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- UNHRC: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कुबूला- भारतीय राज्य है कश्मीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+