Broken but Beautiful 3: लाखों दिलों की धड़कन सिद्धार्थ का कई बार टूटा है 'दिल', एक्टर ने खुद खोला राज
नई दिल्ली, 28 मई। टीवी की दुनिया का बड़ा नाम और 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शु्क्ला 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' सीरीज से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। ये सीरीज 29 मई को प्रदर्शित होने जा रही है। सीरीज के ट्रेलर और तस्वीरों ने लोगों को काफी बेकरार कर दिया है। सिद्धार्थ के साथ सीरीज में सुनीता राठी नजर आएंगी। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने इस वक्त इंटरनेट पर आग लगाई हुई है। इस सीरीज को लेकर बेहत उत्साहित सिद्धार्थ ने हाल ही में स्पॉटबॉय से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने से जुड़ा एक बड़ा राज खोला।

कई बार टूटा है मेरा दिल: सिद्धार्थ शुक्ला
उन्होंने कहा कि सीरीज में उन्होंने डायरेक्टर अगस्त्स्य का रोल प्ले किया है, जिसका दिल टूट जाता है और उसके बाद उसकी जिंदगी में काफी बदलाव होता है। सिद्धार्थ ने कहा कि 'उनकी रीयल लाइफ में भी उनका कई बार दिल टूट चुका है। वो इस दर्द को जानते और पहचानते हैं।' हालांकि सिद्धार्थ ने ये नहीं बताया कि उनका दिल किसने तोड़ा और कब टूटा।

'मैंने अपनी लाइफ में काफी गलतियां की हैं'
उन्होंने आगे कहा कि' मैंने अपनी गलतियों से हर बार कुछ ना कुछ सीखा है, मैंने अपनी लाइफ में काफी गलतियां की हैं। कई बार मुझे काफी देर बाद अपनी गलतियों के बारे में पता चला, जिसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा है। इसलिए मैं ये कह सकता हूं कि अगस्त्स्य की जिंदगी मुझ से काफी मिलती-जुलती है।'

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' के ट्रेलर को मिले लाखों लाइक्स
गौरतलब है कि 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' के ट्रेलर को अभी तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों को इनकी फ्रेशनस अच्छी दिख रही है, कुल मिलाकर शो के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सीरीज के दोनों सीजन काफी हिट रह चुके हैं, ऐसे में सबको उम्मीद है की 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' भी सफलता का परचम लहराएगा।
विक्रांत मैस्सी और हरलीन सेठी
सीरीज में मेहमान कलाकार के तौर पर विक्रांत मैस्सी और हरलीन सेठी भी नजर आएंगे तो वहीं विशाल मिश्रा, अमाल मल्लिक और अखिल सचदेवा का संगीत एक अलग रोमांच पैदा करता है।

शहनाज और सिद्धार्थ प्यार में?
मालूम हो 'बालिका वधू' शो में शिव का किरदार प्ले करके लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सिद्धार्थ के बारे में इन दिनों कहा जा रहा है कि वो 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल के इश्क में गिरफ्तार हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। फिलहाल सिद्धार्थ के फैंस बेसब्री से 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं सीरीज क्या कमाल करती है।












Click it and Unblock the Notifications