शिक्षक दिवस पर शर्मसार करने वाली करतूत, दृष्टिहीन बच्चों के साथ किया पाप
दिल्ली में तीन मासूम छात्रों के साथ यौन शोषण के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, बंद कमरे में करता था शोषण
नई दिल्ली। शिक्षक का पेशा ऐसा पेशा होता है जिसमें मासूम अबोध बच्चे शिक्षकों पर पूरी तरह से विश्वास करके उनके बताए रास्ते पर चलते हैं और उनकी शिक्षा को हमेशा सीखने की निरंतर कोशिश करते हैं। लेकिन दिल्ली के दृष्टिबाधित स्कूल में एक शिक्षक ने शिक्षण के पेशे को शर्मसार कर दिया है। ब्रिटिश शिक्षक मरे डेनिस वार्ड पर दक्षिणी दिल्ली के दृष्टिबाधित स्कूल में छात्रों के साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डेनिस पर तीन छात्रों के साथ यौन शोषण का आरोप है।

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी का शक
पुलिस को डेनिस के लैपटॉप व फोन में चाइल्ड पोर्नोग्राफी की क्लिप मिली है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि कुछ वीडियो को खुद डेनिस ने शूट किया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या डेनिस के खिलाफ इंग्लैंड में भी किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज है। पिछले कुछ दिनों में डेनिस ने कई नौकरियां बदली है, लिहाजा पुलिस इन संस्थानों में भी इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि वहां पर भी उसके खिलाफ इस तरह की कोई शिकायत है। इस पूरे मामले में ज्वाइंट सीपी आरपी उपाध्याय ने बताया कि डेनिस वार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डेनिस को वसंत कुंज स्थित उनके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है।
साउथ दिल्ली के डीसीपी इश्वर सिंह ने बताया कि हमने डेनिस का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है, इसमें कुछ आपत्तिजनक कंटेट मिला है, हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस क्लिप को डेनिस से खुद बनाया है या फिर किसी ने उसे भेजा है। वार्ड के बारे में पुलिस ने बताया कि वह अगले महीने ग्लूसेश्टरशायर भागने की फिराक में था। पुलिस ने वार्ड के बारे में ब्रिटिश हाई कमीशन को भी जानकारी दी है। उन्हें इस बात का भी शक है कि वह चाइल्ड पोर्नोग्राफी गैंग का हिस्सा हो और वह उनके साथ बच्चों की तस्वीर और अन्य वीडियो साझा करता होगा।
कर्मचारी ने खोला राज
ब्रिटिश नागरिक डेनिस ने स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रशासन से काफी विनती की जिसके बाद आखिरकार उसे स्कूल में पढ़ाने की इजाजत मिल गई। वार्ड ने काफी जद्दोजगह से स्कूल में बतौर शिक्षक खुद को स्थापित करने की कोशिश की, वह स्कूल प्रशासन का भरोसा जीतने के लिए समय-समय पर स्कूल को डोनेशन भी देता था। लेकिन किसी को भी डेनिस की असल सोच के बारे में पता नहीं था। लेकिन डेनिस की हकीकत तब सामने आई जब कुछ बच्चों ने डेनिस से पढ़ने से इनकार कर दिया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन को इस बात पर कुछ शक हुआ और प्रशासन ने एक कर्मचारी को शिक्षक पर नजर रखने को कहा। रविवार की दोपहर में जिस वक्त डेनिस कक्षा में पढ़ाने के लिए गए तो कर्मचारी ने उसपर नजर रखने की योजना बनाई। क्लास में जो कुछ भी कर्मचारी ने होते देखा उसे देखकर वह दंग रह गया और उसने पूरी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसे स्कूल प्रशासन को दिखाया। डेनिस का घिनौना सच देखते ही स्कूल प्रशासन ने इस बाबत पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बच्चों की पैंट उतार उनके निजी अंग छूता था
स्कूल के कर्मचारी के अनुसार डेनिस ने रविवार को दोपहर में तीन छात्रों को एक कमरे में बंद करके उनके साथ यौन शोषण किया था। जब स्कूल प्रशासन के लोग यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां सिर्फ बच्चे कमरे में बंद हैं। जब शिक्षकों ने बच्चों से बात करने की कोशिश की तो तीनों ही बच्चों ने रोना शुरू कर दिया और रोते-रोत अपनी आप बीती सुनाई। बच्चों ने बताया कि डेनिस ने हमें एक-एक करके कमरे में सवाल पूछने के लिए बुलाया और हमारी पैंट उतार दी, इसके बाद उन्होंने हमारे निजी अंगों को छुआ और कुछ देर बाद हमें जाने दिया। लेकिन हमें कमरे से बाहर जाने से पहले उन्होंने हमे धमकी दी कि इस बारे में किसी को भी नहीं बताए।
रविवार को भी पढ़ाने आता था डेनिस
स्कूल प्रशासन ने बताया कि डेनिस 2010 से स्कूल में पढ़ा रहे हैं, वह बतौर कंसल्टैंट स्कूल के साथ जुड़े थे। लेकिन उन्हें गत वर्ष दिमागी दौरा पड़ा और उनका आधा शरीर लकवाग्रस्त हो गयाष जिसके बाद वह व्हील चेयर पर आ गए। स्कूल प्रशासन ने डेनिस की स्थिति को देखते हुए उन्हें स्कूल में अग्रेजी पढ़ाने के लिए पूर्णकालिक शिक्षक के तौर पर रख लिया। कुछ दिन बाद ही डेनिस हर रोज स्कूल पढ़ाने आने लगे, वह रविवार को भी बच्चों को पढ़ाने आते थे। पुलिस से पूछताछ में डेनिस ने बताया कि ब्रिटेन में उनकी एक बेटी और पत्नी है, लेकिन वह उनसे मिलने के लिए पिछले चार वर्षों से नहीं गए हैं। डेनिस के वसंत कुंज स्थित घर के पड़ोसी का कहना है कि डेनिस के घर कभी-कभार लोग मिलने आते थे, वह ज्यादातर अकेले रहते थें।












Click it and Unblock the Notifications