अपने विश्वासपात्र एजेंट गांधी की मूर्ती अंग्रेजों ने लगायी लंदन में
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सेवानिवृत्त जज मार्केंडेय काटजू ने एक बार फिर महात्मा गांधी के बारें विवादित बयान दिया है। लंदन में ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने गांधी जी मूर्ती को लगाये जाने पर काटजू ने कहा कि अंग्रेजो ने अपने एजेंट की मूर्ती को अपने संसद के सामने लगाया है।

काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अंग्रेजों ने अपने एजेंट और भरोसेमंद गांधी की मूर्ती अपनी संसद के बाहर लगायी है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज कभी उन क्रांतिकारियों की मूर्ती लंदन में नहीं लगायेंगे जिन्होंने हकीकत में भारत की आजादी के लिए अपनी जान दी।
काटजू ने लिखा है कि भगत सिंह, सूर्य सेन, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्ला, खुदीराम बोस, राजगुरु, बिस्मिल जैसे सच्चे क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया। जबकि हकीकत ये है कि उन्होंने भारत की आजादी के लिए वास्तविकता में अपनी जान न्योछावर कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications