ब्रिटिश एयरवेज़: 1924 से भारत को करता है प्यार
"मैं आपकी मदद करता हूं" उड़ने में, यह बात किसी के लिये भी रोमांचक हो सकती है। विमान में बैठने के बाद जो अनुभव होता है, उसके बीच अगर आपको ऐसा अनुभव हो कि आप चिड़िया की तरह उड़ रहे हैं, तो कैसा लगेगा आपको।

जाहिर है, अच्छा, लेकिन कुछ लोग होते हैं, जो विमान में बैठते ही अपने पीछे यादें छोड़ जाते हैं। वो यादें होती हैं उन हसीन पलों की जो उन्होंने अपने-अपनों के साथ बिताये। उस वक्त विमान में सफर करना उतने बेहतरीन पल नहीं होते, आपको केवल घर की याद आ रही होती है।
ब्रिटिश एयरवेज़ ने उन्हीं गमगीन पलों को पलों को गमगीन को खुशियों से भर दिये। जी हां ब्रिटिश एयरवेज के क्रू मेंबर्स केवल कर्मचारी मात्र नहीं हैं, वे एक परिवार की तरह आपके साथ सफर करते हैं। उनके साथ सफर को आप कभी नहीं भुला पायेंगे। सच पूछिए तो यह प्यार है भारत के प्रति, जो 1924 से निरंतर बना हुआ है।
भारत की पहली यात्रा
एक वृद्ध महिला, ब्रिटेन में अपने बेटे से मिलने के बाद ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से वापस लौट रही थी। उन्हें अपने बेटे की बहुत याद आ रही थी। लेकिन क्या करें उन्हें हैदराबाद लौटना ही था। उनका पूरा परिवार यहां इंतजार कर रहा था।
सेफ्टी बेल्ट का बकल लगाते वक्त् फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे पूछा, "क्या मैं आपकी मदद कर सकती हूं।" 23 वर्षीय हेलेना फलाइन उस वक्त क्रू की सदस्य थी और पहली बार भारत जा रही थी। उसने भारत की विभिन्न सभ्यताओं और भाषाओं के बारे में पढ़ा था। भारत के बारे में जानने के बाद वह बहुत उत्साहित थी। फ्लाइट में रुटीन कार्य निपटाने के बाद उसने देखा कि एक वृद्ध महिला आंखों में आंसू भरे बैठी है।
फलाइन उसके पास वापस गई और बोली कि मैं आपका दर्द समझ सकती हूं। परिवार से दूर रहने का दर्द वाकई में बहुत ज्यादा होता है। वद्ध महिला का माइंड डाइवर्ट करने के लिये फलाइन ने महिला को टीवी शो सेलेक्ट करने में मदद की और एक कप चाय के साथ वापस लौटने का वादा किया। लेकिन जब वो वापस आयी तो देखा महिला शांतिपूर्वक सो रही थी।
फलाइन ने उनके कानों से हेडफोन हटाये और ठीक वैसे ही उनके सिर को सीट पर सटा दिया, जैसे एक मां बच्चे का करती है।
सफर खत्म होते ही जब महिला ने फलाइन से कहा, थैंक यू सो मच। उन्होंने अपने बेटे का कार्ड फलाइन को दिया और कहा कि अगले दिन हमारे घर त्योहार है, आना जरूर।
फलाइन, जिसने पहले कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि वो भारत में पहला कदम रखते ही एक त्योहार का हिस्स बनेगी, उसे महिला ने घर पर आमंत्रित किया। फलाइन ने महिला के घर के सभी सदस्यों के साथ समय बिताया और खूब मजे किये। त्योहार के वक्त तैयार किया गया पाइसम उसे बहुत पसंद आया। और तो और फलाइन ने घर की बाकी लड़कियों के साथ डांस भी किया।
बाद में उसी वृद्ध महिला ने हाथ से कढ़ा हुआ रुमाल उसे दिया, जिसमें लिखा था बीए एयरहोस्टेस। फलाइन ने महिला को गले से लगा लिया। दो साल हो गये हैं फलाइन भारत आने वाले विमानों में अपनी सेवा प्रदान कर रही है। उन्होंने इस देश के बारे में और भी बहुत कुछ जाना है और प्यार.... अरे प्यार तो और भी ज्यादा करने लगी है भारत से।












Click it and Unblock the Notifications