चीन सीमा विवाद: चुशुल में चार घंटे तक हुई ब्रिगेड कमांडर लेवल की बात, नहीं निकला कोई हल

नई दिल्ली: लद्दाख में पिछले चार महीने से सीमा विवाद जारी है। हाल ही में पैंगोंग झील के पास भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान हुई हवाई फायरिंग से तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को भारत चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर लेवल की बैठक हुई। चार घंटे चली इस बैठक में विवाद का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया।

china

सूत्रों के मुताबिक सीमा पर तनाव को कम करने के लिए भारत-चीन के बीच शनिवार सुबह 11 बजे ब्रिगेड कमांडर लेवल की बैठक शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान दोनों पक्ष किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे। उम्मीद है कि दोनों पक्ष जल्द ही छठें दौर की बैठक करेंगे, जो कोर कमांडर लेवल की होगी। भारतीय सेना के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीनी सेना के मेजर जनरल लियू लिन अगस्त के बाद से नहीं मिले हैं।

रक्षामंत्री ने की थी बैठक
आपको बता दें कि अभी एक दिन पहले ही शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख को लेकर एक अहम बैठक की थी। जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख, सीडीएस बिपिन रावत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मौजूद थे। उस दौरान सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने रक्षामंत्री को एलएसी के जमीनी हालात की जानकारी दी थी। वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन को दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात के दौरान कहा कि जब तक चीनी सेना पीछे नहीं हटती है, तब तक भारत कोई कदम नहीं उठाएगा।

Recommended Video

    India China Tension: Indian Army ने Chinese Media के दावे का दिया मूंह तोड़ जवाब | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+