ब्रिगेडियर लड्डर को बेटी ने दी मुखाग्नि, हंसते हुए बीवी ने किया विदा, कलेजा फट जाएगा तस्वीरें देखकर
नई दिल्ली, 10 दिसंबर। आज पूरा देश अपने वीर सिपाहियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है। तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे से पूरा भारत सदमे में है। इस दर्दनाक हादसे का शिकार ब्रिगेडियर लड्डर भी हुए, जिनका आज दिल्ली कैंट के बरार स्क्वेयर श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ब्रिगेडियर को श्रद्धांजलि देने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। देश के वीर की जब विदाई हो रही थी तो वहां मौजूद हर इंसान का सीना उस वक्त कांप गया जिस वक्त ब्रिगेडियर लड्डर की बेटी आशना ने अपने पिता को मुखाग्नि दी और पत्नी गीतिका ने आंखों में आंसू और होठों पर मुस्कान लिए अपने पति को विदा किया।
Recommended Video

'मैं एक सैनिक पत्नी हूं, हंसते हुए विदा करूंगी....'
चारों ओर उदासी और आंसू के माहौल में एक वीर की पत्नी ने जब ये कहा कि 'मैं एक सैनिक की पत्नी हूं। हमें उन्हें हंसते हुए एक अच्छी विदाई देनी चाहिए। हमने आज बहुत कुछ खो दिया है। ज़िंदगी बहुत लंबी है, अब अगर भगवान को ये ही मंजूर है तो हम इसके साथ ही जिएंगे। वो एक बहुत अच्छे पिता थे, बेटी उन्हें बहुत याद करेगी। ये एक बहुत बड़ा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।' तो यकीन मानिए वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल दहल उठा और हर किसी ने यही बात खुद से कही कि शायद इसलिए देश के सिपाही इतने बहादुर होते हैं क्योंकि उनका परिवार भी उन्हीं की ही तरह काफी मजबूत होता है।

'हम उनकी अच्छी यादें अपने साथ लेकर चलेंगे'
यही नहीं बेटी आशना ने अपने पिता को विदाई देने के बाद बोला कि ' मेरे पापा मेरे लिए सबकुछ थे, उनके जैसा ना तो कोई था और ना ही होगा, वो हमेशा खुश रहते थे और हमेशा यही कहते थे कि इंसान को हंसते हुए हर मुश्किल का सामना करना चाहिए। मैं 17 साल की होने वाली हूं। मेरे पापा मेरे साथ 17 साल तक रहे, हम उनकी अच्छी यादें अपने साथ लेकर चलेंगे। ये एक राष्ट्रीय क्षति है।'

'मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड थे और मेरे हीरो थे'
'मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड थे और मेरे हीरो थे। वो बहुत खुश मिजाज इंसान और मेरे सबसे बड़े प्रेरक थे, उनके बिना रहना बहुत मुश्किल है लेकिन हमें रहना होगा।' अपनी बात कहते-कहते आशना खुद को रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं।
मेजर जनरल बनने वाले ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर
आपको बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रेश के शिकार हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर को मेजर जनरल रैंक देने की मंजूरी दी जा चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही उनका इस दुखद दुर्घटना में निधन हो गया , मालूम हो कि ब्रिगेडियर लिड्डर जनवरी 2021 से सीडीएस के रक्षा सहायक थे। उनका इस तरह से जाना अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications