Telangana: तेज हवा तक नहीं झेल पाया पुल, 8 सालों से बन रहा पुल मिनटों में गिरा, बाल-बाल बचे लोग

दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में मनैर नदी पर एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा सोमवार रात को ढह गया। तेज हवा चलने के कारण करीब 100 फीट की दूरी पर स्थित दो खंभों के बीच के पांच में से दो कंक्रीट गार्डर रात करीब 9.45 बजे ढह गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे से कुछ ही मिनट पहले एक बस 65 बारातियों के लेकर यहां से गुजरी थी। पुलिस के अनुसार, पेद्दापल्ली जिले के ओडेडु और जयशंकर भूपालपल्ली जिले के गार्मिलपल्ली के बीच मनैर नदी पर बने पुल का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था।

Under-construction bridge collapses in Telangana

लगभग 1 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन तत्कालीन तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष एस मधुसूदन चारी और स्थानीय विधायक पुट्टा मधु ने किया था। इसके लिए लगभग 49 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। पुल का काम एक साल में पूरा होना था और इसका उद्देश्य तीन शहरों मंथनी, परकल और जम्मीकुंटा के बीच की दूरी को लगभग 50 किमी कम करना था।

स्थानीय लोगों ने एनडीटीवी से कहा कि ठेकेदार पर कमीशन का दबाव था और सरकार उसका बकाया भुगतान नहीं कर रही थी। इस वजह से ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया था। एक स्थानीय निवासी संदीप राव ने कहा, "परियोजना की लागत बढ़ा दी गई और पिछले साल 60 फीसदी काम पूरा हुए बिना ही अनुमानित लागत में 11 करोड़ रुपये और जोड़ दिए गए।"

पुल न बनते देख स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे मिट्टी की सड़क बिछाकर उसका उपयोग करना शुरू कर दिया था। पिछले 5 सालों से वे इसका इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन पुल के गिरने के बाद स्थानीय लोग नाराज दिखे। घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने मंगलवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का आकलन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+