पति को सोता छोड़ ब्‍वॉयफ्रेंड के पास चली गई थी ये दुल्‍हन, 6 दिन में कर ली दूसरी शादी

इंदौर। पाटलीपुत्र-लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस एक्‍सप्रेस के एसी कोच से कुछ दिनों पहले रहस्‍यमी ढ़ंग से लापता हुई दुल्‍हन का पता चल गया है। उसने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। जानकारी के मुताबिक युवती इटारसी स्‍टेशन पर उतरकर वहां से इलाहाबाद चली गई थी और फिर वहीं पर बीते 28 नवंबर को अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से शादी कर लिया। शादी के बाद वो खुद इलाहाबाद जीआरपी थाने पहुंच गई और सारी बात पुलिस को बता दिया। आपको बता दें कि शादी के दूसरे दिन ही बारातियों के साथ मुंबई लौट रही प्रीति 25 नवंबर 2017 को ट्रेन से गायब हो गई थी। इटारसी रेलवे स्‍टेशन पर प्रीति के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करायी गई थी।

ब्‍वॉयफ्रेंड राज सिंह के साथ रहना चाहती है प्रीति

ब्‍वॉयफ्रेंड राज सिंह के साथ रहना चाहती है प्रीति

प्रीति के ब्‍वॉयफ्रेंड का नाम राज सिंह है। प्रीति की शादी मुंबई के रहने वाले छत्रपति शाहू से 23 नवंबर को हुई थी। छत्रपति पेशे से टीचर है। प्रीति ने 23 नवंबर को ही शादी को अपनाने और मुंबई जाने के लिए मना कर दिया था। उसके बावजूद भी उसके घरवालों ने जबरदस्‍ती उसकी शादी करवाई थी।

इटारसी स्‍टेशन पर उतरते देखा था एक यात्री ने

इटारसी स्‍टेशन पर उतरते देखा था एक यात्री ने

दूल्हे के भाई कुंज शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह जब हम लोग नींद से जागे तो दुल्हन अपनी सीट पर नहीं थी। बरातियों से पूछताछ की, पूरी ट्रेन छान मारी, लेकिन उसका पता नहीं चला। एक यात्री ने बताया कि इटारसी स्टेशन के पास उसने दुल्हन को ट्रेन से उतरते हुए देखा था।

बी कॉम फाइनल इयर की स्‍टूडेंट है प्रीति

बी कॉम फाइनल इयर की स्‍टूडेंट है प्रीति

इटारसी थाना प्रभारी के मुताबिक, लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। युवती को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। बता दें, प्रीति सिंगरौली के रहने वाली है। वो बी कॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। इससे पहले जिस लड़के से प्रीति की शादी हुई थी वो मुंबई में टीचर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+