'PAK आने से बचें रूसी नागरिक', पाकिस्तान में रूस के दूतावास की एडवाइजरी

Breaking News Today Live Updates: पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025) में 28 लोगों की मौत के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई। पाकिस्तान ने भारत से सभी तरह के कारोबार को खत्म करने का ऐलान किया और एयरस्पेस को बंद कर दिया गया। वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों पर 20 लाख का इनाम रखा है।

Breaking News Today Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Apr 25, 2025, 6:57 PM IST

अमेरिकी खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने पहलगाम हमले की निंदा की

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "इस भयावह इस्लामिस्ट आतंकी हमले के बाद हम भारत के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीड़ित परिवारों और सभी भारतीयों के प्रति मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं। हम इस घृणित हमले के जिम्मेदारों को पकड़ने में आपके साथ हैं।"
Apr 25, 2025, 6:26 PM IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, पीएम मोदी से की बातचीत

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा सदमा व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर भारत के साथ एकजुटता जताई और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता दोहराई।
Apr 25, 2025, 6:16 PM IST

हरियाणा सीएम ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद उच्चस्तरीय बैठक बुलाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई चर्चा के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।
Apr 25, 2025, 6:15 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले पर अबू आसिम आजमी ने उठाए सुरक्षा चूक के सवाल

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वहां सुरक्षा चूक हुई थी। उन्होंने बताया कि पहलगाम से आए लोगों का कहना है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही थी।
Apr 25, 2025, 6:14 PM IST

राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर से दिल्ली पहुंच गए हैं। आज सुबह उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की, साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के एक पीड़ित से भी मिलकर उनकी हालत जानी।
Apr 25, 2025, 5:59 PM IST

पाकिस्तान में रूस के दूतावास की एडवाइजरी

'PAK आने से बचें रूसी नागरिक', पाकिस्तान में रूस के दूतावास की एडवाइजरी
Apr 25, 2025, 4:25 PM IST

Kashmir Terrorist Attack: सभी राज्यों के CM से अमित शाह ने की बात

Kashmir Terrorist Attack: सभी राज्यों के CM से अमित शाह ने की बात, किस मुद्दे पर चर्चा?
Apr 25, 2025, 3:44 PM IST

राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों से मुलाकात की

श्रीनगर में राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें संबल दिया। इस दौरान उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
Apr 25, 2025, 3:42 PM IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक व्यक्त किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रणेता और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "डॉ. कस्तूरीरंगन का निधन भारतीय विज्ञान जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वह इसरो और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मार्गदर्शक थे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।"
Apr 25, 2025, 3:40 PM IST

श्रीनगर में पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने कहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों ने इस घृणित हमले की कड़ी निंदा की है और राष्ट्र के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दिखाया है। राहुल गांधी ने घायल हुए एक व्यक्ति से मुलाकात की और हमले में अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर इस संकट का सामना कर रहा है। राहुल गांधी ने बताया कि विपक्ष की संयुक्त बैठक में सरकार के साथ मिलकर इस हमले की निंदा की गई और सरकार द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी कदम का समर्थन करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का मकसद समाज को बांटना और भाई को भाई से लड़वाना है, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों के इरादों को नाकाम करे।
Apr 25, 2025, 3:38 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी का बयान

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के निर्दोष लोगों पर हमला निंदनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी को एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए और इसे हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और वह पूरी तरह से सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस संवेदनशील समय में राजनीतिक एकता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
Apr 25, 2025, 2:36 PM IST

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने केंद्रीय गृह सचिव से की मुलाकात

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत चौधरी ने आज केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से दिल्‍ली में मुलाकात की। ये मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही है क्‍यों कि बुधवार को किसानों की सुरक्षा करते हुए पंजाब के फिरोजपुर के पास इंटरनेशनल सीमा पार कर जाने के बाद बीएसएफ के जवान को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में लिए जाने के बाद हुई है।
Apr 25, 2025, 2:31 PM IST

पहलगाम हमले के विरोध में व्यापारी संघ ने किया विरोध

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दिल्‍ली बाजार मटिया महल व्यापारी संघ ने जुमे की नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर विरोध-प्रदर्शन किया।
Apr 25, 2025, 1:46 PM IST

'स्वतंत्रता सेनानियों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान ना दें'

वीर सावरकर मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी आलोचना की है और कहा है कि वो स्वतंत्रता सेनानियों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान ना दें।
Apr 25, 2025, 12:29 PM IST

शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी

हमने तमाम मस्जिदों से खास तौर पर जामा मस्जिदों से, मदरसों से गुजारिश कर दी है कि जुमे की नमाज में उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जो लोग इस हमले में शहीद हो गए:ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद
Apr 25, 2025, 12:20 PM IST

पुलवामा-अनंतनाग में आतंकियों के घरों की तोड़फोड़

पुलवामा और अनंतनाग में दो आरोपित आतंकियों के घरों को नष्ट किए जाने पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर इंदरजीत सिंह चुघ ने बताया कि ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में 'द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF)' के लिए काम कर रहे थे, जो लश्कर-ए-तैयबा के निर्देशन में संचालित होता है। उन्होंने संदेह जताया कि ये दोनों पहलगाम हमले में शामिल थे और पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे।
Apr 25, 2025, 12:19 PM IST

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: "स्वतंत्रता सेनानियों पर संयमित बयान दें"

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी राजनीतिक नेताओं को निर्देश दिया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में संवेदनशील और तथ्यात्मक बयान ही दें। यह आदेश वीर सावरकर से जुड़े एक मानहानि मामले की सुनवाई के दौरण दिया गया।
Apr 25, 2025, 10:53 AM IST

आज शाम 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक

गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर आज शाम 4 बजे एक उच्च-स्तरीय बैठक होने वाली है, जिसमें कई शीर्ष सरकारी अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Apr 25, 2025, 9:58 AM IST

पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी

"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी के लिए रवाना हुईं।
Apr 25, 2025, 9:10 AM IST

संयुक्त तलाशी अभियान शुरू

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा के कोलनार अजस इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया: चिनार कोर, भारतीय सेना
Apr 25, 2025, 9:09 AM IST

आतंकी आदिल हुसैन के घर को बम से उड़ाया

पहलगाम हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया।
Apr 25, 2025, 8:54 AM IST

पाकिस्तानी सेना ने LoC पर की गोलीबारी

पाकिस्तानी सेना ने LoC पर की रातभर गोलीबारी, जवाब में इंडियन आर्मी ने कर दी गोलियों की बौछार!
Apr 25, 2025, 8:54 AM IST

इस नंबर पर SMS भेजते ही फोन में आ जाएगा UP बोर्ड का परिणाम

UP Board Result 2025: घर बैठे ऐसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट, इस नंबर पर SMS भेजते ही फोन में आ जाएगा परिणाम
Apr 25, 2025, 8:54 AM IST

पॉइंट्स टेबल में RCB की सीधे टॉप-3 में एंट्री

IPL 2025 Points Table: पॉइंट्स टेबल में RCB की सीधे टॉप-3 में एंट्री, अब प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे कौन?
Apr 25, 2025, 8:53 AM IST

LIVE Updates: आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

UP Board Result 2025 LIVE Updates: आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे देखें?
Apr 25, 2025, 8:53 AM IST

भारत ने PAK के खिलाफ क्या 7 बड़े फैसले लिए?

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक क्या-क्या 7 बड़े फैसले लिए हैं?
Apr 25, 2025, 8:53 AM IST

LIVE: आज आएगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे देखें?

UP Board Result 2025 LIVE Updates: आज आएगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे देखें?
Apr 25, 2025, 8:52 AM IST

बांदीपोरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकी घायल

बांदीपोरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकी घायल, दो पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली,अभी भी जारी है मुठभेड़।
Apr 24, 2025, 7:57 PM IST

आज आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड आज को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। सुबह 12:30 बजे यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज में रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+