Breaking News: पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात
Breaking News Today (25 January 2025) Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बीजेपी के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। उन्होंने कहा कि हम जो भी वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं, दूसरों की तरह सिर्फ वादा नहीं करते हैं। डोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इंडोनेशिया भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि देश था और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बना है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2018 में इंडोनेशिया की मेरी यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में आगे बढ़ाया। आज राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई। रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र में विनिर्माण और आपूर्ति में साथ काम किया जाएगा। हमने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और डी-रेडिकलाइजेशन में सहयोग पर भी दल दिया है। समुद्री सुरक्षा और संरक्षा में हुए समझौते से अपराध की रोकथाम, खोज और बचाव तथा क्षमता निर्माण में हमारा सहयोग और मजबूत होगा। पिछले कुछ वर्षों में हमारा द्विपक्षीय व्यापार तेजी आई है और पिछले वर्ष यह 30 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया।"
जगदंबिका पाल ने कहा
भाजपा सांसद और वक्फ(संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, "कल्याण बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी आदि ये सभी सम्मानित सांसद हैं। ये संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य हैं। इन्हें 6 महीने से लगातार कमेटी में बोलने का अवसर मिल रहा है... जिस तरह मीटिंग को रोकने की कोशिश की गई, अशोभनीय आचरण किया गया। अगर उनके मन में लोकतंत्र और संविधान के लिए सम्मान और आस्था है तो यह संयुक्त संसदीय समिति भी संविधान द्वारा गठित की गई है... पूरा देश देख रहा है कि 7-8 घंटे संयुक्त संसदीय समिति की बैठक हो रही है"
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को लगवाई यमुना में डुबकी
'मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना' प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को लगवाई यमुना में डुबकी, VIDEO
Republic Day 2025: वीरता पुरस्कारों का हुआ ऐलान
Republic Day 2025: वीरता पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 942 जवानों को मिला अवार्ड
Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर राणा?
Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर राणा? मुंबई धमाकों में क्या था इसका रोल, जल्द लाया जाएगा भारत
गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का हुआ ऐलान
गणतंत्र दिवस 2025 पर देश की सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और अन्य सुरक्षा बलों के 942 जवानों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है। इनमें से 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए गए हैं।
श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन
जम्मू-कश्मीर: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब रेल ब्रिज को पार करती हुई वंदे भारत ट्रेन। बता दें कि भारतीय रेलवे ने आज श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटरा से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया। ट्रेन अंजी खाद पुल से भी गुजरेगी जो भारत का पहला केबल-आधारित रेल पुल है। ट्रेन को विशेष रूप से कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु के अनुसार डिजाइन किया गया है।
जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना के कैंप को बनाया निशाना
Kathua: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना के कैंप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ की फायरिंग
Ajmer: विष्णु गुप्ता की गाड़ी पर फायरिंग
Ajmer: विष्णु गुप्ता की गाड़ी पर फायरिंग, मिली थीं धमकियां, अजमेर दरगाह मामले में हैं याचिकाकर्ता
Tahawwur Rana: मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत
Tahawwur Rana: मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, US सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
उत्तराखंड में आज होगी निकाय चुनाव की मतगणना
उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ ही निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना होगी। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकों की तैनाती की गई है।
दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में शीतलहर का प्रकोप
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है, जबकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, और अन्य राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications