Ajmer: विष्णु गुप्ता की गाड़ी पर फायरिंग, मिली थीं धमकियां, अजमेर दरगाह मामले में हैं याचिकाकर्ता

Ajmer News: अजमेर दरगाह मामले में याचिकाकर्ता और हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में विष्णु गुप्ता बाल-बाल बच गए। यह हमला उस वक्त हुआ, जब विष्णु गुप्ता दिल्ली की ओर जा रहे थे। वहीं, विष्णु गुप्ता पर फायरिंग सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर फायरिंग की यह घटना अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए विष्णु गुप्ता ने बताया, 'मैं दिल्ली की ओर जा रहा था। मैंने बाइक पर 2 लोगों को देखा और जैसे ही मैंने फायरिंग की आवाज सुनी, मैंने ड्राइवर से कार की गति बढ़ाने को कहा। बाद में वे भाग गए।'

Vishnu Gupta

विष्णु गुप्ता ने बताया कि यह मुझे अजमेर दरगाह मामले को आगे बढ़ाने से रोकने के लिए एक सुनियोजित साजिश है। इससे पहले भी मुझे केस वापस लेने की धमकियां मिली थीं...लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। वहीं, अब इस मामले में अजमेर एसपी वंदिता राणा ने कहा कि उन्होंने अपनी कार पर फायरिंग की शिकायत दी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

खबर के मुताबिक, विष्णु गुप्ता की कार पर फायर निशान भी नजर आ रहा है। पुलिस की टीम गोली का खोखा तलाशने में जुटी हैं और गुप्ता से घटना के संबंध में जानकारी ली है। बता दें कि अजमेर दरगाह में शिव मंदिर में होने के दावे को लेकर मामला गरमा हुआ है। इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी को अजमेर के सिविल कोर्ट में हुई है।

विष्णु गुप्ता ने मांगी सुरक्षा
खबर के मुताबिक, विष्णु गुप्ता ने शनिवार 25 जनवरी को जिला एवं सेशन न्यायाधीश के समक्ष सुरक्षा की अर्जी दी है। गुप्ता ने लगातर मिल रही धमकियों को लेकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 'हमें धक्का मार-मार के', Shah Rukh Khan का अजमेर शरीफ जाना 'पागलपन' था, एक्टर के बॉडीगार्ड ने क्या-क्या बताया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+