Breaking News Today: लोकसभा में पेश किया गया न्यू इनकम टैक्स बिल
Breaking News Today (13 Feb 2025) Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। यहां वॉशिंगटन में PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। इस दौरान भारत-अमेरिका के बेहतर रिश्तों से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। वहीं, संसद का बजट सत्र चल रहा है। आज सदन में वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पेश किया गया। जिस पर विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने लोकसभा में इनकम टैक्स बिल भी पेश किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जगदम्बिका पाल ने कहा
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा, "विपक्ष ने बात उठाई, और गृह मंत्री ने खड़े होकर कहा कि हमें कोई ऐतराज नहीं है, विपक्ष की चिंताओं को रिपोर्ट में खंड दर खंड शामिल कर लिया जाए। इसके बाद विरोध किया गया। क्या यह लोकतंत्र के खिलाफ नहीं है?"
JPC रिपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा
दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर जेपीसी रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा, "ये बिल आने वाले समय में पास होगा। विपक्ष हल्का कर रहा है। विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति के लिए इस तरह की बात कर रहा है। संविधान के साथ जिन्होंने छेड़छाड़ की है वे इस तरह की बात करते हैं, वो ठीक नहीं।"
JPC रिपोर्ट पर क्या बोले सांसद रवि किशन
भाजपा सांसद रवि किशन ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर JPC की रिपोर्ट को लेकर कहा, "विपक्ष को अपनी राजनीति करनी है। मुस्लिम समुदाय के लिए एक बहुत अच्छा संदेशा है कि अब उनका जीवन आसान हो जाएगा... अब उनका हक उनसे कोई नहीं छीन सकता है... वक्फ के नाम पर जो गुंडई होती थी, अब वह बंद हो जाएगी।
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "गृह मंत्री ने आज सदन में एक मानक स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को वक्फ को लेकर जो असहमति है उसे नियम अनुसार सदन के पटल पर जोड़ दिया जाए। स्पीकर ने उसे जोड़ दिया मैं समझता हूं कि लोकतंत्र में इतने बड़े दिल से गृह मंत्री ने ये संवाद किया। ये भारत के इतिहास में ना देखने को मिला था ना मिल सकता है। ये अपने आप में बड़ा कदम है।"
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने JPC की रिपोर्ट को लेकर कहा
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर JPC की रिपोर्ट को लेकर कहा, "हम वक्फ (संशोधन) विधेयक की मुखालफत करते हैं। हम चाहते हैं कि वक्फ विधेयक में संशोधन न किया जाए। विपक्ष के सांसदों ने भी अपनी आपत्तियां रखी थी। लेकिन उन्होंने रिपोर्ट में नहीं रखा गया।"
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "इन्हें(भाजपा) पता है कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर इन्होंने कोई समाधान नहीं किया है। आज जब कश्मीर में पत्ता हिलता है तो अमित शाह को दिल्ली में मीटिंग बुलानी पड़ती है... उन्हें इस बात का डर है कि हमने जम्मू-कश्मीर के साथ जो किया, उससे लोग खुश नहीं हैं... जम्मू के लोगों को यह समझना होगा कि कश्मीर की समस्या केवल कश्मीर की ही नहीं बल्कि हम सभी की समस्या है। इस समस्या का समाधान तब तक नहीं हो सकता, जब तक हम एक सोच न रखें।"
New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर बिल
New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर बिल, जानें क्या बदलेगा?
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर जेपीसी रिपोर्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "आज, लोकसभा सांसदों का एक समूह, जिसमें ए राजा, कल्याण बनर्जी, इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, गौरव गोगोई और मैं शामिल थे, अध्यक्ष से मिलने गए। हमने उन्हें बताया कि हमारे असहमति नोटों के कई पृष्ठ और पैराग्राफ जेपीसी रिपोर्ट से हटा दिए गए हैं। वह इतने दयालु थे कि उन्होंने महासचिव से कहा कि वे हमारे असहमति नोटों में से वह सब कुछ शामिल करें जो नियमों के अनुसार हो... बाद में, हम संसदीय पुस्तकालय में बैठे और रिपोर्ट में अधिकांश हटाए गए पृष्ठों को शामिल किया, जिसे दोपहर 2 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा... समिति के कामकाज पर संदेह व्यक्त करने वाले पैराग्राफ को शामिल नहीं किया गया क्योंकि वे नियमों के विरुद्ध थे..."
जेपीसी रिपोर्ट को लेकर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा
वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट को लेकर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, "वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की रिपोर्ट के खिलाफ इंडिया अलायंस ने वॉकआउट किया। जेपीसी पक्षपातपूर्ण रही है। आज सरकार की नजर वक्फ की जमीन पर है, कल वे दूसरे धर्मों की संपत्ति हड़प लेंगे।"
डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा
आज पेश होने वाली वक्फ जेपीसी रिपोर्ट पर डीएमके सांसद मोहम्मद अब्दुल्ला ने कहा, "हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। यह शुरू से ही हमारा रुख रहा है। हमारे असहमति नोटों के कुछ हिस्से जेपीसी रिपोर्ट से हटा दिए गए थे; हम लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से अपील करेंगे।"
शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा
शरद पवार द्वारा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने पर, शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "मैं उनकी (शरद पवार) उम्र, वरिष्ठता और सिद्धांतों के बारे में बात नहीं करूंगा। यह हमारा सिद्धांत है कि हम कभी भी इस तरह के व्यक्ति (एकनाथ शिंदे) का सम्मान न करें। उन्होंने (एकनाथ शिंदे) न केवल हमारी पार्टी और परिवार को विभाजित किया है, बल्कि महाराष्ट्र की रीढ़ को भी विभाजित किया है- राज्य में औद्योगीकरण। जो महाराष्ट्र द्रोही है, वह देश द्रोही भी होता है।"
More From
-
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications