Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें आपको वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 14 दिसंबर का दिन है। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संविधान पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में हिस्सा लेंगे।
महाराष्ट्र में आज कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। शंभू बॉर्डर से एक बार फिर दिल्ली कूच के दौरान पुलिस और किसान आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दिल्ली और उत्तर भारत में तापमान आज और गिरने की संभावना है।
देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें
LIVE Feed
Dec 14, 2024, 7:13 PM IST
माई बहिन मान योजना केवल चुनावी मुद्दा: मनोज कुमार झा
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "माई बहिन मान योजना केवल चुनावी मुद्दा नहीं है... उन्होंने(तेजस्वी यादव) अपनी यात्रा को दौरान जो प्रतिक्रिया ली है उसके आधार पर ये योजना लाई गई है... अगर महिला समृद्ध होती है तो परिवार खुशहाल होता है... मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। अन्य कई सारी चीजें हैं जिस पर विचार किया जा रहा है..."
Dec 14, 2024, 6:21 PM IST
CBI की जांच से नाराज हैं लोग: कुणाल घोष
कोलकाता: TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "...आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था... अब लोग CBI की जांच से नाराज हैं। जिन लोगों ने CBI जांच की खुद मांग की थी आज उन्हें समस्या हो रही है... आरजी कर मामले को कुछ लोगों ने तमाशा बना दिया है, जो इस मामले को भावनात्मक रूप देकर बेच रहे हैं इसमें उनका दोष है... "
Dec 14, 2024, 5:55 PM IST
लोकसभा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा पहुंचे। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन को संबोधित करेंगे।
Dec 14, 2024, 5:08 PM IST
किसानों का दिल्ली कूच स्थगित
पंजाब से लगी हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर पुलिस से झड़प, आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन के बाद दिनभर चले तनाव के बीच शनिवार शाम को किसानों ने दिल्ली की ओर अपना पैदल मार्च स्थगित कर दिया।
Dec 14, 2024, 4:26 PM IST
16 दिसंबर को पंजाब के बाहर ट्रैक्टर मार्च
शंभू बॉर्डर: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर कहते हैं, "दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत सरकार ने 101 किसानों के खिलाफ बल प्रयोग किया। तोपों का इस्तेमाल करके हम पर रासायनिक पानी फेंका गया। हम पर बम फेंके गए। आंसू गैस के गोले भी फेंके गए। 17 किसान घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में उचित इलाज नहीं दिया जा रहा है। हम पंजाब सरकार से कह रहे हैं कि अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए। 16 दिसंबर को पंजाब के बाहर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और 18 दिसंबर को हमने पंजाब में 'रेल रोको' का आह्वान किया है।
Dec 14, 2024, 3:47 PM IST
महाराष्ट्र में रेलवे नोटिस पर रोक- मध्य रेलवे
महाराष्ट्र में भाजपा नेता आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुरोध पर हनुमान मंदिर के खिलाफ रेलवे नोटिस पर रोक लगा दी गई: मध्य रेलवे
Dec 14, 2024, 3:04 PM IST
बैंगलोर पुलिस सीजेएम कोर्ट पहुंची
जौनपुर, उत्तर प्रदेश: अतुल सुभाष आत्महत्या मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाने के लिए बैंगलोर पुलिस सीजेएम कोर्ट पहुंची। बैंगलोर पुलिस सभी साक्ष्य जुटाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पिछले 3 दिनों से जौनपुर में रुकी हुई है। आरोपी अभी भी फरार है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीलमपुर निवासी 32 वर्षीय आरोपी अनुज उर्फ अंतू को गिरफ्तार किया है। आईएससी/क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज 13 मामलों में फरार चल रहे कुख्यात लुटेरे को पकड़ने में सफलता हासिल की है। तीन राज्यों में उसका पीछा करने में छह महीने लग गए और आखिरकार उसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच
Dec 14, 2024, 2:16 PM IST
सुखविंदर सिंह सुक्खू की सफाई
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "स्थानीय ग्रामीण मुझे देशी चिकन दे रहे थे, मैं इसे नहीं खाता - और एक चैनल इसे ऐसे प्रसारित कर रहा था जैसे मैं चिकन खा रहा हूं। नॉन-वेज खाना पहाड़ों में जीवन का हिस्सा है। जयराम ठाकुर इस पर बयान दे रहे हैं।"
हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही: किसान नेता पंधेर
शंभू बॉर्डर: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है, "हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा और हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है?"
Dec 14, 2024, 1:50 PM IST
किसान मार्च में बजरंग पुनिया भी शामिल
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया भी शामिल हुए। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है। पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर ही रोक दिया है।
Dec 14, 2024, 1:29 PM IST
'मैं थिएटर के अंदर था, दुर्घटना बाहर हुई'
'मैं थिएटर के अंदर था, दुर्घटना बाहर हुई', अल्लू अर्जुन ने भगदड़ केस पर साधी चुप्पी, सवालों को किया अनदेखा
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है।
Dec 14, 2024, 12:52 PM IST
शंभू बॉर्डर पर बवाल
पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों ने अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया। फिलहाल, आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। एक किसान ने कहा, "हमें जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में जाकर विरोध करना हमारा अधिकार है, हमारी आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए।" अम्बाला SP ने कहा, "अगर आपको दिल्ली जाना है तो आप परमिशन के लिए आवेदन दे और अगर आपको परमिशन मिलती है तो हम आपको खुद वहां तक छोड़कर आएंगे।"
Dec 14, 2024, 12:51 PM IST
किसानों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल
किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च: शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
Dec 14, 2024, 12:49 PM IST
अल्लू अर्जुन का बयान, घटना पर जताया दुख
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "हमें परिवार के लिए बेहद दुख है। मैं व्यक्तिगत रूप से हरसंभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए मौजूद रहूंगा। मैं अपने परिवार के साथ थिएटर के अंदर फिल्म देख रहा था और बाहर दुर्घटना हो गई। इसका मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से आकस्मिक था। मैं पिछले 20 सालों से उसी थिएटर में जा रहा हूं, और मैं 30 से अधिक बार उसी स्थान पर जा चुका हूं। इससे पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ।"
Dec 14, 2024, 12:05 PM IST
आग पर पूरी तरह से काबू
कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर CFO दीपक कुमार ने कहा, "आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इसकी सभी मंजिलों की जांच कर ली गई है, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी थोड़ा धुआं है, हम उसे वेंटिंग करके खत्म कर रहे हैं।"
Dec 14, 2024, 12:05 PM IST
कानपुर के लेदर शोरूम में आग
कानपुर, उत्तर प्रदेश: जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक लेदर शोरूम में आग लग गई, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि आप और भाजपा द्वारा बीएलओ/ईआरओ के समक्ष उठाए गए दावों और आपत्तियों का निपटारा उचित जांच के बाद तथा उनकी चिंताओं को सुनकर किया जाना चाहिए।
Dec 14, 2024, 11:41 AM IST
वन नेशन वन इलेक्शन पर दिलीप घोष
सिलीगुड़ी: वन नेशन वन इलेक्शन पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी कुछ भी करेंगे वह ( ममता बनर्जी) उसका विरोध करेंगी। उनकी राजनीति यहीं तक सीमित है। दुर्भाग्य से, बंगाल की जनता उन्हें सही मानती है लेकिन बंगाल और देश कहां जा रहा है ये लोगों को सोचना चाहिए।"
Dec 14, 2024, 10:59 AM IST
सोनू मटका: दिल्ली डबल मर्डर का वांछित ढेर
स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली में डबल मर्डर का वांछित और 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश सोनू मटका को ढेर कर दिया। मोनू मेरठ के टीपी नगर थाने में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
Dec 14, 2024, 10:57 AM IST
विजय पहुंचे अल्लू अर्जुन से मिलने
हैदराबाद (तेलंगाना): एक्टर विजय देवरकोंडा जुबली हिल्स पर अल्लू अर्जुन के घर पर उनसे मिलने पहुंचे।
Dec 14, 2024, 10:24 AM IST
लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो में भर्ती कराया गया
लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो में भर्ती कराया गया।
Dec 14, 2024, 10:22 AM IST
अल्लू अर्जुन मिलने पहुंचे उनके ससुर
अभिनेता अल्लू अर्जुन के ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अल्लू अर्जुन के आवास पर पहुंचे। दिसंबर में संध्या थिएटर में अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा कल 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद अल्लू को आज चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।
Dec 14, 2024, 10:20 AM IST
तिरुमाला लड्डू विवाद की जांच के लिए एसआईटी का दौरा
तिरुमाला लड्डू विवाद की जांच के लिए गठित छह सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच दल) टीम ने आज भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर के विभिन्न खंडों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने पोटू (मंदिर की रसोई) का भी निरीक्षण किया।
READ MORE
9:39 AM, 14 Dec
पीएम नरेंद्र मोदी आज संविधान पर करेंगे चर्चा, लोकसभा में हो सकता है हंगामा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के 75 साल के उपलक्ष्य में आज लोकसभा में शाम करीब 5 बजे चर्चा करेंगे। इस दौरान विपक्ष पीएम मोदी को अडानी के मामले में घेर सकता है।
राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने जारी किया समन, कहा- 10 जनवरी को हों पेश
10:20 AM, 14 Dec
तिरुमाला लड्डू विवाद की जांच के लिए एसआईटी का दौरा
तिरुमाला लड्डू विवाद की जांच के लिए गठित छह सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच दल) टीम ने आज भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मंदिर के विभिन्न खंडों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने पोटू (मंदिर की रसोई) का भी निरीक्षण किया।
10:22 AM, 14 Dec
अल्लू अर्जुन मिलने पहुंचे उनके ससुर
अभिनेता अल्लू अर्जुन के ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अल्लू अर्जुन के आवास पर पहुंचे। दिसंबर में संध्या थिएटर में अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा कल 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद अल्लू को आज चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।
10:24 AM, 14 Dec
लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो में भर्ती कराया गया
लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो में भर्ती कराया गया।
10:57 AM, 14 Dec
विजय पहुंचे अल्लू अर्जुन से मिलने
हैदराबाद (तेलंगाना): एक्टर विजय देवरकोंडा जुबली हिल्स पर अल्लू अर्जुन के घर पर उनसे मिलने पहुंचे।
10:59 AM, 14 Dec
सोनू मटका: दिल्ली डबल मर्डर का वांछित ढेर
स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में दिल्ली में डबल मर्डर का वांछित और 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश सोनू मटका को ढेर कर दिया। मोनू मेरठ के टीपी नगर थाने में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ यूपी और दिल्ली में लूट और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
11:41 AM, 14 Dec
वन नेशन वन इलेक्शन पर दिलीप घोष
सिलीगुड़ी: वन नेशन वन इलेक्शन पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी कुछ भी करेंगे वह ( ममता बनर्जी) उसका विरोध करेंगी। उनकी राजनीति यहीं तक सीमित है। दुर्भाग्य से, बंगाल की जनता उन्हें सही मानती है लेकिन बंगाल और देश कहां जा रहा है ये लोगों को सोचना चाहिए।"
11:42 AM, 14 Dec
AAP-BJP की शिकायत पर EC का संज्ञान
भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि आप और भाजपा द्वारा बीएलओ/ईआरओ के समक्ष उठाए गए दावों और आपत्तियों का निपटारा उचित जांच के बाद तथा उनकी चिंताओं को सुनकर किया जाना चाहिए।
जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, पीड़ित परिवार के लिए कही ये बात
12:05 PM, 14 Dec
कानपुर के लेदर शोरूम में आग
कानपुर, उत्तर प्रदेश: जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक लेदर शोरूम में आग लग गई, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।
12:05 PM, 14 Dec
आग पर पूरी तरह से काबू
कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर CFO दीपक कुमार ने कहा, "आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इसकी सभी मंजिलों की जांच कर ली गई है, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी थोड़ा धुआं है, हम उसे वेंटिंग करके खत्म कर रहे हैं।"
12:49 PM, 14 Dec
अल्लू अर्जुन का बयान, घटना पर जताया दुख
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, "हमें परिवार के लिए बेहद दुख है। मैं व्यक्तिगत रूप से हरसंभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए मौजूद रहूंगा। मैं अपने परिवार के साथ थिएटर के अंदर फिल्म देख रहा था और बाहर दुर्घटना हो गई। इसका मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से आकस्मिक था। मैं पिछले 20 सालों से उसी थिएटर में जा रहा हूं, और मैं 30 से अधिक बार उसी स्थान पर जा चुका हूं। इससे पहले कभी इस तरह का हादसा नहीं हुआ।"
12:51 PM, 14 Dec
किसानों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल
किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च: शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
12:52 PM, 14 Dec
शंभू बॉर्डर पर बवाल
पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों ने अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू किया। फिलहाल, आगे बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया है। एक किसान ने कहा, "हमें जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में जाकर विरोध करना हमारा अधिकार है, हमारी आवाज नहीं दबाई जानी चाहिए।" अम्बाला SP ने कहा, "अगर आपको दिल्ली जाना है तो आप परमिशन के लिए आवेदन दे और अगर आपको परमिशन मिलती है तो हम आपको खुद वहां तक छोड़कर आएंगे।"
1:04 PM, 14 Dec
शंभू बॉर्डर पर तकरार
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है।
हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया भी शामिल हुए। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है। पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर ही रोक दिया है।
1:51 PM, 14 Dec
हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही: किसान नेता पंधेर
शंभू बॉर्डर: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है, "हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा और हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है?"
फिर विवादों में फंसे हिमाचल सीएम सुखविंदर सु्क्खू, मेनू में 'जंगली मुर्गा' परोसने पर BJP ने घेरा
2:16 PM, 14 Dec
सुखविंदर सिंह सुक्खू की सफाई
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "स्थानीय ग्रामीण मुझे देशी चिकन दे रहे थे, मैं इसे नहीं खाता - और एक चैनल इसे ऐसे प्रसारित कर रहा था जैसे मैं चिकन खा रहा हूं। नॉन-वेज खाना पहाड़ों में जीवन का हिस्सा है। जयराम ठाकुर इस पर बयान दे रहे हैं।"
2:41 PM, 14 Dec
बदमाश अनुज उर्फ अंतू गुजरात से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीलमपुर निवासी 32 वर्षीय आरोपी अनुज उर्फ अंतू को गिरफ्तार किया है। आईएससी/क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज 13 मामलों में फरार चल रहे कुख्यात लुटेरे को पकड़ने में सफलता हासिल की है। तीन राज्यों में उसका पीछा करने में छह महीने लग गए और आखिरकार उसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच
बेंगलुरु में अतुल सुभाष जैसा मामला, वर्दी में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, पत्नी की प्रताड़ना से था परेशान
3:04 PM, 14 Dec
बैंगलोर पुलिस सीजेएम कोर्ट पहुंची
जौनपुर, उत्तर प्रदेश: अतुल सुभाष आत्महत्या मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाने के लिए बैंगलोर पुलिस सीजेएम कोर्ट पहुंची। बैंगलोर पुलिस सभी साक्ष्य जुटाने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पिछले 3 दिनों से जौनपुर में रुकी हुई है। आरोपी अभी भी फरार है।
3:47 PM, 14 Dec
महाराष्ट्र में रेलवे नोटिस पर रोक- मध्य रेलवे
महाराष्ट्र में भाजपा नेता आशीष शेलार और मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुरोध पर हनुमान मंदिर के खिलाफ रेलवे नोटिस पर रोक लगा दी गई: मध्य रेलवे
4:26 PM, 14 Dec