फिर विवादों में फंसे हिमाचल सीएम सुखविंदर सु्क्खू, मेनू में 'जंगली मुर्गा' परोसने पर BJP ने घेरा

Sukhvinder Singh Sukhu News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। हाल ही में सीएम सुक्खू शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां फिर से नया विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, इस विवाद पर सीएम सुक्खू की तरफ से सफाई आई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीण मुझे देशी चिकन दे रहे थे, मैं इसे नहीं खाता।

दरअसल, यहां सीएम को परोसे जाने वाले रात्रि भोज के मेनू में प्रतिबंधित 'जंगली मुर्गा' को शामिल किया गया था, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह पूरा मामला पशु कल्याण संगठन द्वारा साझा किए गए एक कथित वीडियो के बाद सामने आया है।

Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu

इस वीडियो के सामने आने के विवाद खड़ा गया हो गया। पशु अधिकार समूह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निंदा की। साथ ही, मुख्यमंत्री से माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। यह मामला शिमला के सुदूर कुफरी इलाके की है।

यहां मुख्यमंत्री सुक्खू 'सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम' के तहत दौरे पर थे। इस दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखू ने रात्रि भोज में भाग लिया, जिसके मेनू में जंगली चिकन, बिच्छू बूटी (एक स्थानीय जड़ी बूटी) और मक्के व गेहूं से बनी रोटी के टुकड़े शामिल थे। हालांकि सीएम सुक्खू ने जंगली मुर्गे का चिकन नहीं खाया। लेकिन इसे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अतिथियों को परोसा गया था।

भाजपा ने माफी मांगने की मांग उठाई
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन भर्ता ने मुख्यमंत्री सुखू से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने और जंगली मुर्गे परोसने के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ़ सख्त कदम उठाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस घटना पर अपनी असहमति जताते हुए इसे अस्वीकार्य बताया और सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने क्या कहा?
जयराम ठाकुर ने कहा, "सरकार जन मंच जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की शिकायतों को दूर करने का दावा करती है, लेकिन अब वे पिकनिक मनाने में व्यस्त हैं। जंगली मुर्गे जैसी संरक्षित प्रजाति का मांस खाने पर जेल की सजा और जुर्माना हो सकता है। फिर भी, मुख्यमंत्री कार्यालय इस व्यंजन को मेनू में शामिल करके इसे मंत्रियों को बड़े चाव से परोसता है।"

क्या कहा सीएम सुक्खू ने?

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण मुझे देशी चिकन दे रहे थे, मैं इसे नहीं खाता - और एक चैनल इसे ऐसे प्रसारित कर रहा था जैसे मैं चिकन खा रहा हूं। नॉन-वेज खाना पहाड़ों में जीवन का हिस्सा है। जयराम ठाकुर इस पर बयान दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+