Maharashtra: 15 दिसंबर को होगा मंत्रीमंडल विस्‍तार! देखें भाजपा, शिवसेना, एनसीपी के संभावित मंत्रियों के नाम

Maharashtra cabinet expansion: महाराष्‍ट्र में महायुति सरकार के मंत्रीमंडल का विस्‍तार 15 जून को होना तय माना जा रहा है। 16 दिसंबर (सोमवार) को महाराष्‍ट्र विधानसभा का सत्र नागपुर में शुरू होने वाला है और इससे पहले फडणवीस मंत्रीमंडल के विस्‍तार होने की पूरी संभावना है।

शुक्रवार की रात मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपमुख्‍यमंत्री एनकाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बैठक हुई जिसमें मंत्रीमंडल के विस्‍तार को लेकर गहन चर्चा हुई। जिसमें मंत्रीमंडल विस्‍तार को लेकर आखिरी सहमति बन गई है।

maharashtra cabinet

सूत्रों के अनुसार 15 दिसंबर को मंत्रीमंडल का विस्‍तार करते हुए महायुति में शामिल भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के लगभग 40 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। आइए जानते हैं संभावित मंत्रियों की लिस्‍ट में किन दिग्गजों के नाम शामिल है?

महायुति में क्‍या होगा पॉवर शेयरिंग फॉर्मूला?

बता दें महाराष्‍ट्र विधानभा चुनाव परिणाम मे23 नवंबर को घोषित हुए थे। 288 विधानसभा सीटों में से महायुति गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसमें 132 सीटों पर भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। महाराष्‍ट्र मंत्रीमंडल में मुख्‍यमंत्री समेत 43 ही विधायक शामिल हो सकते हैं। चूंकि भाजपा ने चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीती है। सूत्रों के अनुसार मंत्रीमंडल में 22 भाजपा से, शिवसेना को 12 और एनसीपी से 10 मंत्री बनाए जाएंगे।

शिवसेना में कौन बनेगा मंत्री?

शिवसेना के मंत्रियों की संभावित लिस्‍ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल है। जिसमें उदय सामंत, शंभुराज देसाई, दादाजी भुसे, गुलाबराव पाटिल, संजय शिरसाट, भरत गोगावले, प्रताप सरनाईक, आशीष जयसवाल, राजेश क्षीरसागर और अर्जुन खोतकर मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा योगेश कदम, विजय शिवतारे और राजेंद्र यद्रवकर या प्रकाश अबितकर को राज्य मंत्री नियुक्त किए जाने की उम्मीद है।

NCP से कौन बनेगा मंत्री?

एनसीपी से अजित पवार, संजय बनसोडे, छगन भुजबल, मकरंद पाटिल, अदिति तटकरे, नरहरि ज़िरवाल, अनिल पाटिल और धनंजय मुंडे जैसे उल्लेखनीय नामों के मंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। इस बीच, सना मलिक और इंद्रनील नाइक को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है।

भाजपा से कौन बनेगा मंत्री?

इसके अलावा, भाजपा अपने सदस्यों को मंत्री पद दिलाने की भी तैयारी कर रही है। इनमें चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रशेखर बावनकुले, रवींद्र चव्हाण, मंगल प्रभात लोढ़ा, राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिवेंद्रराजे भोसले, अतुल सावे, पंकजा मुंडे, माधुरी मिसाल, देवयानी फरांडे, संजय कुटे, आशीष शेलार और गणेश नाइक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+