लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में पुलिस

दिल्ली में एक बार फिर से कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमे आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल भी शामिल है। ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस अधिकारी और अन्य टीमें स्कूल पहुंच गई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह धमकी फर्जी है या नहीं।

बता दें कि दो दिनों में लगातार दूसरी बार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। तकरीबन 30 स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि यह सभी धमकी फर्जी निकली थी। इस धमकी की वजह से स्कूल में हड़कंप मच गई और बच्चों के माता-पिता बच्चों को लेने के लिए आनन-फानन में स्कूल पहुंचे।

delhi school

दिल्ली पुलिस की और दिल्ली फायर सर्विसेज की सघन जांच के बाद स्कूलों को क्लियरेंस दिया गया। स्कूल में किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद की गई। इससे पहले सोमवार को भी 44 स्कूलों को इसी तरह से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार को जहां 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, वहीं सोमवार को 22 स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली।

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी [email protected] ईमेल आईडी से दी गई। हालांकि इस ईमेल में किसी भी तरह की कोई मांग नहीं रखी गई। लेकिन सोमवार को दी गई धमकी में 30 हजार यूएस डॉलर की मांग की गई थी। जिस तरह से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, उसपर अभिभावकों ने चिंता जाहिर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+