Live Updates: दिल्ली के DDU और GTB अस्पताल को भी बम की धमकी

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस वक्त में देश में सियासी पारा चरम पर है। चौथे चरण के लिए 13 मई को 10 राज्‍यों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए कड़ी व्यवस्था की गई है।

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE UPDATES

LIVE Feed
May 12, 2024, 9:48 PM IST

IGI पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

दिल्ली: आईजीआई हवाई अड्डे पर बम की धमकी पर डीसीपी, आईजीआई एयरपोर्ट उषा रंगनानी ने कहा कि सुरक्षा उपाय तेज कर दिए गए हैं। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
May 12, 2024, 9:06 PM IST

DDU और GTB अस्पताल को भी धमकी

DDU और GTB अस्पताल को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला है: दिल्ली पुलिस
May 12, 2024, 8:16 PM IST

पटना पीएम मोदी के रोड शो में भारी भीड़

बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सीएम नीतीश कुमार ने रोड शो किया। जिसको देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। रोड के दोनों ओर खड़े लोग पीएम मोदी का अभिवादन करते दिखे। रोड शो करीब 3.5 किमी लंबा था, जिसे भारी भीड़ को देखते हुए एक किलोमीटर और बढ़ा दिया।
May 12, 2024, 8:08 PM IST

संजय गांधी अस्पताल की तलाशी

दिल्ली: संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके काकरन ने कहा, "पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम ने यहां आकर पूरे अस्पताल की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। हम अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं, पुलिस भी जांच कर रही है। "
May 12, 2024, 7:43 PM IST

पटना में PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पटना में रोड शो किया। सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं।
May 12, 2024, 7:24 PM IST

उत्तम नगर में केजरीवाल का रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने AAP के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में उत्तम नगर इलाके में रोड शो किया।अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''...वे (भाजपा) कह रहे हैं कि 20 दिनों के बाद मुझे वापस जेल जाना है लेकिन अगर आप सभी 'झाड़ू' का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके हाथ में ताकत है।"
May 12, 2024, 7:23 PM IST

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का पलटवार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा की तिलमिलाहट क्यों है?... अग्निवीर योजना में 17 साल का बच्चा फौज में आएगा और 21 साल की उम्र में आप उसे रिटायर कर देंगे, वहीं 73 साल की उम्र में प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि मुझे एक और मौका दे दो... चीन ने भारत की जो 4,064 वर्ग किलोमीटर की जमीन कब्जे में ली है उसे वापस लेने की गारंटी अरविंद केजरीवाल ने दी है। इन दो बातों से भाजपा सबसे ज्यादा परेशान है।"
May 12, 2024, 7:22 PM IST

IGI एयरपोर्ट को भी बम की धमकी

दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि IGI एयरपोर्ट को भी बम की धमकी वाला ईमेल मिला है।
May 12, 2024, 5:43 PM IST

दिल्ली के 2 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला, तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्थानीय पुलिस, बम निरोधक टीमें (बीडीटी) अस्पताल में हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
May 12, 2024, 5:11 PM IST

तेलंगाना में खम्मम पुलिस ने 99.94 लाख रुपये कैश जब्त किए हैं। कुसुमंची पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोधू थांडा में ये में ये कार्रवाई की गई है। मामला दर्ज कर राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है: पीआरओ, खम्मम आयुक्त
May 12, 2024, 4:17 PM IST

हावड़ा में PM मोदी की रैली

हावड़ा, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस का भ्रष्टाचार, कांग्रेस का परिवारवाद और कांग्रेस का तुष्टीकरण और दूसरे वाम, लेफ्ट का अत्याचार और अराजकता, इन सारी बुराईयों को इकट्ठा कर दें तब अकेली TMC बनती है। कांग्रेस, लेफ्ट और TMC ने बंगाल को कैसे तबाह किया, हमारा हावड़ा इसका साक्षी है।"
May 12, 2024, 3:27 PM IST

बंगाल में मोदी की रैली

पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरामबाग में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। हुगली में पीएम मोदी ने कहा, "TMC जिस तरह बंगाल को लूट रही है वह एक 'महापाप' है। शिक्षक भर्ती घोटाला, कोयला घोटाला, पॉन्जी घोटाला, चीट फंड घोटाला... बहुत बड़ी लिस्ट है। TMC ने हमारे अन्नदाता, किसानों को भी नहीं छोड़ा। TMC वाले धान किसानों को मंडियों में लूटते हैं। TMC के व्यवहार, काम में बंगाल की संस्कृति की एक झलक भी नज़र नहीं आती है। वोट बैंक को खुश करने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। TMC घोर एंटी SC-ST, घोर महिला विरोधी है।."
May 12, 2024, 2:44 PM IST

बाबा केदार के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ के कपाट खुले

Kedarnath dham भुकुंट भैरव की पूजा के बाद ही बाबा केदार की आरती, जानिए क्या है पौराणिक मान्यता
May 12, 2024, 2:44 PM IST

UN में गूंजा रंजीता प्रियदर्शिनी का 'पेड पीरियड लीव' अभियान

Success Story: UN में गूंजा रंजीता प्रियदर्शिनी का 'पेड पीरियड लीव' अभियान, मिला कई देशों का सपोर्ट
May 12, 2024, 2:43 PM IST

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी 5 गारंटी

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने दी 5 गारंटी, बोले- जबतक मोदी है धर्म के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण
May 12, 2024, 2:41 PM IST

भाजपा ने जो गड्ढा खोदा था...

भाजपा ने जो गड्ढा खोदा था वह उसी में गिर गए, उनकी नकारात्मक राजनीति को आज कोई स्वीकार नहीं कर रहा, वह खुद ही अपने खोदे हुए गड्ढे में गिर गए हैं- अखिलेश यादव
May 12, 2024, 1:10 PM IST

प्रधानमंत्री रोड शो करें...

प्रधानमंत्री रोड शो करें, हमने तो जॉब शो किया है-: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कसा तंज।
May 12, 2024, 12:30 PM IST

राज्यपाल एलजी गुरमीत सिंह ने की पूजाअर्चना

उत्तराखंड के राज्यपाल एलजी गुरमीत सिंह ने बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। आज सुबह ही बद्रीनाथ के कपाट खुले हैं।
May 12, 2024, 12:09 PM IST

Mother's Day: मदर्स डे पर जानिए बॉलीवुड की सिंगल मदर्स के किस्से, पूरी दुनिया के लिए हैं ये मिसाल

Mother's Day: हर साल मई के दूसरे रविवार को सभी मां को सम्मान देने के लिए विश्व स्तर पर मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल, मातृ दिवस यानी मदर्स डे आज, 12 मई को मनाया जा रहा है।
May 12, 2024, 12:06 PM IST

क्या 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे PM मोदी?

क्या 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे PM मोदी? 73 की उम्र में ताबड़तोड़ रैली कर दिखा दिया- Age is Just a Number
May 12, 2024, 12:05 PM IST

इस देसी जुगाड़ से जाना बाड़मेर में कौन जीतेगा?

VIDEO: फलोदी सट्टा बाजार छोड़ इस देसी जुगाड़ से जाना बाड़मेर में कौन जीतेगा, रविंद्र भाटी या कोई और?
May 12, 2024, 12:02 PM IST

एसपीजी टीम आ गई है

हमने तय मापदंडों के मुताबिक सभी सुरक्षा इंतजाम किए हैं, एसपीजी टीम आ गई है, हम उनके साथ काम कर रहे हैं- पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर एसएसपी पटना राजीव मिश्रा ने कही ये बात
May 12, 2024, 10:11 AM IST

आज शाम को रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मोती नगर में आज शाम को रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल
May 12, 2024, 10:10 AM IST

आज पटना में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,

आज पटना में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोगों में खासा उत्साह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+