Success Story: UN में गूंजा रंजीता प्रियदर्शिनी का 'पेड पीरियड लीव' अभियान, मिला कई देशों का सपोर्ट
Ranjita Priyadarshini in UN: रंजीता प्रियदर्शिनी का 'पेड पीरियड लीव' अभियान संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर गूंजा है। केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी सम्मेलन 2024 में रंजीता ने भारत के प्रतिनिध के रूप में शिकरत की है।
9 व 10 मई को हुए यूएन सीएससी 2024 में पहुंची रंजीता प्रियदर्शिनी भारत के ओडिशा के सबलपुर की बेटी है। इंजीनियर की नौकरी छोड़ कामकाजी महिलाओं को एक दिन का सवेतन अवकाश दिलवाने की मुहिम ढाई साल से चला रही हैं। अब इन्हें यूएन से बुलाया और यूएन सीएससी के मंच पर 'पेड पीरियड लीव' अभियान के बारे में दुनयिाभर को बताने का मौका मिला।

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में रंजीता प्रियदर्शिनी ने बताया कि वे पेड पीरियड लीव अभियान के जरिए सरकार, निजी उद्यमियों तक यह बात पहुंचा रही हैं कि आखिरी कामकाजी महिलाओं को महावारी के दौरान बिना तनख्वाह काटे अवकाश की कितना जरूरी है। सवैतनिक अवकाश के महत्व, इसे जमीन पर लागू करवाने की रणनीति पर चर्चा करती हैं।
रंजीता ने कहा कि वे यूएन मंच तक अपनी मेहनत के दम पर पहुंची, मगर सूरज फुलरानी फाउंडेशन, विडेंटुर ग्रुप, राहुल, आरबी, मोनालिसा के बिना सपोर्ट यहां तक पहुंचना संभव नहीं था। इन्हीं की बदौलत यूएन सीएससी 2024 में संयुक्त राष्ट्र सदस्य और अन्य देशों के अधिकारियों व संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर मिला है।

ओडिशा की पारंपरिक वेशभूषा में पहनकर यूएनसी में पहुंची रंजीता प्रियदर्शिनी के अभियान की विभिन्न देशों जापान, फ्रांस, केन्या, वेनेजुएला आदि से इस सम्मेलन में भाग लेने आए अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने जमकर सराहना की। सभी ने कामकाजी महिलाओं के लिए सवेतन अवकाश के मुद्दे के समर्थन में आवाज उठाई।

रंजीता ने बताया कि पेड पीरियड लीव अभियान को लेकर उन्होंने नैरोबी में गुन्नार एंड्रियास होल्म, केन्या में नॉर्वे के राजदूत, स्टीफ़न लैमोनी, संयुक्त राष्ट्र वकालत समन्वयक, ट्यू क्रिस्टोफ़र वेस्टहॉफ़ विदेश मंत्रालय डेनमार्क, मेलिसा फ्लेमिंग, अवर महासचिव, वैश्विक संचार, संयुक्त राष्, न्यारादज़यी गुम्बोनज़वांडा, संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला उप कार्यकारी निदेशक, कैरोल ओसेरो एगेंगो, संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी सम्मेलन की सह-अध्यक्ष, जेफरी हफिन्स, यूएन वी नीड के लिए गठबंधन (सी4यूएन), स्टीफन लैमोनी, संयुक्त राष्ट्र वकालत समन्वयक, (ज़ैनब हवा बंगुरा, संयुक्त राष्ट्र की महानिदेशक, नैरोबी आदि से मुलाकात की।













Click it and Unblock the Notifications