VIDEO: फलोदी सट्टा बाजार छोड़ इस देसी जुगाड़ से जाना बाड़मेर में कौन जीतेगा, रविंद्र भाटी या कोई और?
Barmer Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 सीटों में से बाड़मेर-जैसलमेर सीट मुकाबला रोचक रहा है। देशभर की नजर इस सीट पर है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार रविंद्र सिंह भाटी, कैलाश चौधरी व उम्मेदाराम बेनीवाल में से कौन जीतेगा?
बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर उम्मीदवारों की हार-जीत का आंकलन पार्टी नेता ही नहीं बल्कि फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए भी लगा रहे हैं। इनके अलावा मतदाता अपने स्तर पर देसी जुगाड़ से भी जान रहे कि बाड़मेर का अगला सांसद कौन बनेगा? हालांकि मतदाताओं का यह तरीका बेतूका है। इसकी सत्यता की कोई गारंटी नहीं है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मिट्टी के तीन कच्चे बर्तन (छोटे मटका) पानी से भरकर उनके फूट जाने के हिसाब से हार-जीत का अनुमान लगाया है। संभवतया यह वीडियो किसी कुंभकार के घर बनाया गया है।
आगे जानिए इस देसी मान्यता के हिसाब से बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी, भाजपा के कैलाश चौधरी व कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल में से किसका मटका सबसे बाद में फूटता है, जिससे उसकी जीत मानी जा रही है।
कैलाश चौधरी के नाम का मटका पहले फूटा
इस देसी परम्परा में एक जगह को धागे से कवर किया गया है। बीच में मिट्टी साफ करके तीन कच्चे बर्तन रख गए हैं, जिन्हें रविंद्र भाटी, कैलाश चौधरी व उम्मेदाराम बेनीवाल का नाम दिया गया है। तीनों बर्तनों को पानी से भरा जाता है।
सबसे पहले कैलाश चौधरी के नाम का मटका फूट जाता है। दूसरे नंबर पर उम्मेदाराम बेनीवाल और सबसे अंत में रविंद्र सिंह भाटी का मटका फूटता है। ऐसे में इन लोगों का मानना है कि रविंद्र भाटी की बाड़मेर में जीत पक्की है।
लाठा रया भाइयों जीत पक्की है
ravindrabhati_9_02 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो एक दिन पहले ही 'लाठा रया भाइयों जीत पक्की है' कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है। वीडियो कहां का है? कुछ पता नहीं, मगर इसे 37 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 423 कमेंट हैं। हालांकि वीडियो के कमेंट कई लोग इस वीडियो के रिजल्ट से इत्तेफाक नहीं रखते और वे अपने-अपने हिसाब से प्रत्याशियों की हार-जीत का दावा कर रहे हैं।
बाड़मेर के मुख्य उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को बाड़मेर-जैसलमेर में मतदान हो चुका है। मतों की गिनती 4 जून को होगी। भाजपा ने मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को टिकट दिया जबकि कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदाराम बेनीवाल पर दांव लगाया जबकि शिव सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी अपने पर दम पर ताल ठोकी है।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications