Breaking News: 'दुनिया ने जय घोष की ताकत देखी', आदमपुर एयरबेस से बोले पीएम मोदी

Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को खुले तौर पर चेतावनी दी है कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं चल सकते और ना ही खून और पानी एक साथ बह सकता है, साथ ही उन्होंने भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट किया है। पल-पल की जानकारी के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News LIVE Updates

LIVE Feed
May 13, 2025, 5:25 PM IST

PM मोदी के 'Adampur Airbase' दौरे की तस्वीर ने PAK के झूठे दावों की खोली पोल

PM मोदी के 'Adampur Airbase' दौरे की तस्वीर ने PAK के झूठे दावों की खोली पोल, जानें कैसे?
May 13, 2025, 5:25 PM IST

मणिपुर ने दी BSF कॉन्स्टेबल दीपक चिंगखम को अंतिम विदाई

भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कॉन्स्टेबल दीपक चिंगखम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया। वह 10 मई को जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान ड्यूटी करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
May 13, 2025, 4:49 PM IST

पीएम मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अडमपुर एयर बेस पर सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की अपील के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई रोकी है। अगर पाकिस्तान ने फिर आतंकवाद या सैन्य धृष्टता दिखाई, तो हम माकूल जवाब देंगे। यह जवाब हमारी शर्तों पर, हमारे अंदाज में होगा। इस फैसले की बुनियाद, इसके पीछे का विश्वास आपका धैर्य, वीरता, साहस और सतर्कता है। आपको इस जोश को बनाए रखना है। हमें सजग और तैयार रहना है। हमें दुश्मन को याद दिलाते रहना है कि यह नया भारत है। यह भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर मानवता पर हमला हुआ, तो यह भारत युद्ध के मैदान में दुश्मन को धूल चटाना जानता है।"
May 13, 2025, 4:12 PM IST

PM मोदी ने इस कविता से दी PAK को चेतावनी

'कौशल दिखाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में', PM मोदी ने इस कविता से दी PAK को चेतावनी
May 13, 2025, 3:59 PM IST

पीएम मोदी ने IAF की ताकत को सलाम किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अडमपुर एयर बेस पर भारतीय वायुसेना (IAF) के जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान के ड्रोन, उनके UAVs, विमान और मिसाइल - हमारी सक्षम वायु रक्षा प्रणाली के आगे सभी विफल रहे। मैं देश के सभी वायु अड्डों के नेतृत्व और भारतीय वायुसेना के हर वायु योद्धा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपने वास्तव में शानदार काम किया है।
May 13, 2025, 3:38 PM IST

आदमपुर एयरबेस से बोले पीएम मोदी

'दुनिया ने जय घोष की ताकत देखी', आदमपुर एयरबेस से बोले पीएम मोदी
May 13, 2025, 3:29 PM IST

शोपियान में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

सुरक्षा बलों ने शोपियान जिले के केलर इलाके के शुकरू जंगल में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इनमें से दो आतंकवादियों की पहचान शाहिद कुट्टे और आदनान शफी दार के रूप में हुई है, जो पिछले कई हमलों में शामिल थे। तीसरे आतंकवादी की पहचान अभी चल रही है।
May 13, 2025, 3:18 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3.30 बजे देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3.30 बजे देश को करेंगे संबोधित
May 13, 2025, 1:49 PM IST

अचानक युद्धविराम कैसे हुआ? अशोक गहलोत ने खड़े किए सवाल

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसंबोधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि "पीएम ने आतंकवाद पर भविष्य की नीति समेत कई अच्छी बातें कहीं, लेकिन यह समझ से परे है कि यह अचानक युद्धविराम कैसे हो गया? भारत अचानक ट्रंप की बात क्यों सुनने लगा? क्या सरकार की चुप्पी ने ट्रंप को प्रोत्साहित किया? यह जानकर खतरनाक लगता है कि ट्रंप कश्मीर पर मदद की बात कर रहे हैं। मेरी पीएम से शिकायत है कि उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा।"
May 13, 2025, 1:46 PM IST

राजौरी में सुरक्षा बलों ने नष्ट किया लाइव शेल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में कुछ दिन पहले मिले एक लाइव शेल (जिंदा गोला) को सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। यह शेल पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी का हिस्सा माना जा रहा है।
May 13, 2025, 12:30 PM IST

PM मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर जवानों से की मुलाकात

आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वायुसेना के जवानों ने उन्हें जानकारी दी और उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की।
May 13, 2025, 11:39 AM IST

CBSE ने 12वीं कक्षा के नतीजे किए जारी

CBSE ने 12वीं कक्षा के नतीजे किए जारी
May 13, 2025, 11:24 AM IST

Operation Sindoor: 3 महीने पहले हुई शादी, पत्नी से किया वादा रहा अधूरा

Operation Sindoor: 3 महीने पहले हुई शादी, पत्नी से किया वादा रहा अधूरा, दुश्मन की गोली से राम बाबू शहीद
May 13, 2025, 9:09 AM IST

बाड़मेर में स्थिति सामान्य है

बाड़मेर में स्थिति सामान्य है और लोग अपने काम पर सामान्य रूप से जा रहे हैं। कल रात यहां ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली।
May 13, 2025, 9:08 AM IST

Air India और IndiGo ने कैंसिल किए अपने कई फ्लाइट्स

Flights Cancel Today: Air India और IndiGo ने कैंसिल किए अपने कई फ्लाइट्स, किन-किन शहरों के आज विमान रद्द
May 13, 2025, 9:08 AM IST

'संकट तें हनुमान छुड़ावै', आज अपनों के भेजें ये खास संदेश

Bada Mangal 2025 Wishes: 'संकट तें हनुमान छुड़ावै, मन क्रम बचन ध्यान जो लावै', अपनों के भेजें ये खास संदेश
May 13, 2025, 9:06 AM IST

Martyr Imtiyaz: ‘सीमा तो सुरक्षित है,प्रहरी शहीद हो गए’

Martyr Imtiyaz: ‘सीमा तो सुरक्षित है,प्रहरी शहीद हो गए’,सरकार के रवैया से ग्रामीण नाराज़,कहा- शहादत का अपमान
May 13, 2025, 9:06 AM IST

इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, 13 मई तक कई उड़ानें की गईं रद्द।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+