'कौशल दिखाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में', PM मोदी ने इस कविता से दी PAK को चेतावनी

PM Modi in Adampur Air Base: भारत के वीर जवानों को सलामी देने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े मंगल के शुभ दिन पर, 13 मई 2025 सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। लेकिन यह सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं था। यह एक सशक्त संदेश था - आतंकियों को, और उनसे सजे पाकिस्तानी फौज को।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन होते हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है। आप सिर्फ सैनिक नहीं, राष्ट्र की प्रेरणा हैं।'

PM Modi in Adampur Air Base

'भारत की नीति, नियत और निर्णायकता की त्रिवेणी है ऑपरेशन सिंदूर'

मोदी ने साफ कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य कार्रवाई नहीं थी। यह भारत की बदलती रणनीति, साफ नियत और ठोस निर्णय लेने की ताकत का सबूत है। 'जब हमारी बहनों और बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया।'

'वो कायरों की तरह छिपे... लेकिन उन्होंने ललकारा किसे था?'

मोदी ने सीधा संकेत देते हुए कहा, 'वो कायरों की तरह छिपे थे। लेकिन भूल गए कि उन्होंने जिसको ललकारा है, वो सिंध की सेना है। आपने आतंकियों को सामने से मारा, उनके 9 अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए।'

'पाकिस्तान के लिए सीधी चेतावनी'

मोदी बोले, 'भारत की तरफ नजर उठाकर देखने का एक ही नतीजा है - तबाही। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे आतंकी बैठे थे, हमारी थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने उन्हें भी धूल चटा दी। अब पाकिस्तान में कोई ऐसा ठिकाना नहीं बचा जहां आतंकी चैन की नींद सो सकें।'

'ड्रोन और मिसाइलों की दहशत में पाकिस्तान'

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ताकतवर ड्रोन और मिसाइल क्षमताएं अब दुश्मन की रातों की नींद उड़ा रही हैं। पाकिस्तान को हर वक्त डर सता रहा है कि अगला वार कहां होगा।

चेतक की कविता में छिपा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक पर लिखी गई कविता की ये पंक्तियां पढ़ीं-

'कौशल दिखाया चालों में, उड़ गया भयानक भालों में
न न भयभीत गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में।'

ये शब्द सिर्फ चेतक की वीरता नहीं, भारत की वर्तमान सैन्य शक्ति का प्रतीक बन चुके हैं। इसका सीधा मतलब है - भारत अब किसी से डरने वाला नहीं, भारत अब चेतक की गति से दौड़ने वाला है, दुश्मन के भालों में घुसकर उसे मिटाने वाला है।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति

पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई। इसके जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऑपरेशन को भारत की नई आतंकवाद विरोधी नीति का प्रतीक बताया, जिसमें आतंक के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की गई।

आदमपुर एयरबेस का दौरा: पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश

पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस पर हमला करके भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दावे को गलत साबित करने के लिए खुद आदमपुर एयरबेस का दौरा किया और S-400 सिस्टम के सामने खड़े होकर तस्वीरें साझा कीं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि पाकिस्तान का दावा झूठा था और भारत की सैन्य शक्ति पूरी तरह से सुरक्षित है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह भाषण केवल जवानों का मनोबल नहीं बढ़ाता, यह पाकिस्तान और आतंकवाद के संरक्षकों के लिए एक सीधा, सटीक और ऐतिहासिक संदेश है - अब भारत 'सहने वाला नहीं, सहला देने वाला' बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+