Flights Cancel Today: Air India और IndiGo ने कैंसिल किए अपने कई फ्लाइट्स, किन-किन शहरों के आज विमान रद्द
Air India, IndiGo flights cancel 13 May: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर इंडिगो और एयर इंडिया ने आज मंगलवार 13 मई के लिए अपनी कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो और एयर इंडिया ने कहा है कि एहतियाती हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और कड़ी सुरक्षा उपायों की वजह से उत्तर और पश्चिमी भारत के कई शहरों के लिए उन्होंने अपने विमान संचालन को रद्द किया है।
इंडिगो और एयर इंडिया ने सुरक्षा संबंधित कारणों की वजह से श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, जोधपुर, जामनगर, भुज और राजकोट के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थायी रूप से बंद किए गए इन हवाई अड्डों पर सोमवार 12 मई को ही सिविल ऑपरेशन शुरू किया गया था। लेकिन ऐसे में देश की दो बड़ी एयरलाइन कंपनियों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की है।

एयरलाइनों ने ये कार्रवाई सांबा, अखनूर, जैसलमेर और कठुआ में ड्रोन देखे जाने के बाद की गई। हालांकि, भारतीय सेना ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि हाल ही में ड्रोन की कोई गतिविधि नहीं देखी गई है और युद्धविराम बरकरार है। हालांकि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सोमवार को इन हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया, लेकिन एयरलाइनों ने सावधानी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।
एयर इंडिया और इंडिगो ने पैसेंजर के लिए क्या एडवाइजरी जारी की है?
एयर इंडिया ने जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए दो-तरफा उड़ानें को भी रद्द करने की भी घोषणा की। एयरलाइन ने एक्स पर अपडेट साझा करते हुए कहा, "ताजा घटनाक्रमों के मद्देनजर और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए उड़ानें मंगलवार, 13 मई को रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आपको अपडेट देते रहेंगे।"
इंडिगो ने अपने एक बयान में, एयरलाइन ने कहा, "हम समझते हैं कि यह आपकी यात्रा योजनाओं को कैसे बाधित कर सकता है, और हुई असुविधा के लिए खेद है। हमारी टीमें स्थिति की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं और आपको आगे की अपडेट के बारे में तुरंत सूचित करेंगी।"
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (12 मई) शाम को अमृतसर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट अमृतसर में एहतियाती ब्लैकआउट उपायों के लागू होने के बाद दिल्ली लौट आई।












Click it and Unblock the Notifications