PM मोदी के 'Adampur Airbase' दौरे की तस्वीर ने PAK के झूठे दावों की खोली पोल, जानें कैसे?
PM Modi Visit Adampur Air Base: क्या पाकिस्तान ने भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम को उड़ाया? क्या आदमपुर एयरबेस तबाह हुआ? ये वो झूठ थे जो पाकिस्तान ने 9 मई की रात पूरी दुनिया को बेचने की कोशिश की... लेकिन जब 13 मई की सुबह पीएम मोदी उसी एयरबेस पर खड़े होकर जवानों के साथ 'भारत माता की जय' के नारे लगाते दिखे - तो पाकिस्तान के झूठ की बुरी तरह हवा निकल गई।
पाकिस्तान का झूठ बनाम भारत की सच्चाई
पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसके मिसाइल हमले ने भारत के आदमपुर एयरबेस को तबाह कर दिया और वहां S-400 सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया। लेकिन मंगलवार सुबह पीएम मोदी उसी एयरबेस पर पहुंचे, जवानों से मिले, तस्वीरें खिंचवाईं और एक बहुत गहरा और तीखा संदेश दिया - 'आतंकवाद के खिलाफ, भारत अब चुप रहने वाला नहीं!'

S-400 सिस्टम की पृष्ठभूमि में पीएम की तस्वीरें साफ कह रही थीं - 'सब ठीक है, सब सलामत है। और अबकी बार, हिसाब भी पूरा है।'
'दुश्मन पायलट अच्छी नींद क्यों नहीं लेते?'
आदमपुर एयरबेस की दीवार पर लिखा यह वाक्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये एक सीधा और सटीक जवाब था पाकिस्तानी पायलटों को - 'हमारे लड़ाकू विमान और S-400 जैसे रक्षा कवच जागते हैं, ताकि तुम चैन से न सो सको!'
पीएम मोदी का बड़ा संदेश
मोदी ने कहा, 'जब हमारी बेटियों का सिंदूर छीना गया, तो हमने आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। पाकिस्तान को अब साफ समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा - तबाही।'
उन्होंने आगे कहा, 'भारत की नीति, नियत और निर्णायकता की त्रिवेणी ही ऑपरेशन सिंदूर है। हमारी सेना ने आतंक के 9 अड्डों को खत्म किया, 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया और पाकिस्तान की गीदड़भभकियों को इतिहास में दर्ज कर दिया।'
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को तगड़ा जवाब
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 निर्दोष भारतीयों की हत्या के बाद, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम तोड़ने, ड्रोन भेजने और मिसाइल दागने जैसी हरकतों का जवाब भारतीय सेनाओं ने दमदार तरीके से दिया।
एस-400 की भूमिका: भारत की लोहे की ढाल
PM मोदी के आदमपुर दौरे में सबसे बड़ा दृश्य था - उनके पीछे खड़ा रूसी S-400 सिस्टम। जिसे पाकिस्तान के झूठ ने "उड़ा देने" का दावा किया था। लेकिन यह वही सिस्टम है जिसने पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही साफ कर दिया और दिखा दिया कि भारत अब किसी धमकी से डरने वाला नहीं, बल्कि जवाब देने वाला है।
पीएम मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं थी - यह एक रणनीतिक तमाचा था पाकिस्तान की झूठी कहानी पर। ये भारत की ओर से साफ-साफ संदेश था कि अब झूठ नहीं चलेगा, सिर्फ सच्चाई और ताकत बोलेगी। 'भारत अब सहन नहीं करता, जवाब देता है - वो भी घर में घुसकर!'












Click it and Unblock the Notifications