जो शीशे के घरों में रहते हैं, वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते, देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर तंज

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी अमेरिका के बाद मिस्र के दौरे पर हैं। वहीं रूस में आंतरिक विद्रोह का दौर शुरू हो गया है।

सिर्फ एक क्लिक पर देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को रीफ्रेश करते रहिए। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

breaking news

LIVE Feed
Jun 26, 2023, 12:58 AM IST

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर निशाना

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं मारा करते हैं। मैं शीशे के घरों में नहीं रहता।
Jun 26, 2023, 12:17 AM IST

अर्द्धसैनिक बलों ने किया रूट मार्च

पश्चिम बंगाल में अर्धसैनिक बलों ने पंचायत चुनाव को लेकर आज जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की।
Jun 25, 2023, 11:12 PM IST

कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि अगर मोदी जी ने लोकतंत्र की हत्या की तो आप कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के चुनाव कैसे जीत गए? विपक्षी दल जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी।
Jun 25, 2023, 9:08 PM IST
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में CPI(M) और TMC के बीच हिंसक झड़प

पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में कथित तौर पर सीपीआई (एम) और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। झड़प के दौरान घरों में तोड़फोड़ की गई। इलाके में पुलिस के जवान मौजूद हैं।
Jun 25, 2023, 8:27 PM IST
पश्चिम बंगाल

अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल पंचायत चुनाव में मीडिया कर्मियो को सुरक्षा देने का किया अनुरोध

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा और राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर आगामी पंचायत चुनाव के दौरान मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवर प्रदान करने का अनुरोध किया है।
Jun 25, 2023, 8:21 PM IST
तमिल नाडु

तमिलनाडु के त्रिची में कार और बस की टक्कर, 5 की मौत

तमिलनाडु: त्रिची जिले के मनापाराई के पास वयमबत्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 34 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कार का टायर फटने से अनियंत्रित कार, बस से टकरा गई।
Jun 25, 2023, 8:17 PM IST

मिस्त्र का सर्वोच्च सम्मान पाने पर सीएम योगी ने की पीएम की तारीफ

मिस्त्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने पर पीएम मोदी की यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने की तारीफ, कहा - ये सम्मान पीएम मोदी की विश्व राजनेता के रूप में स्थिति मजबूत करता है।
Jun 25, 2023, 8:13 PM IST

विदेश से पीएम मोदी के वापस लौटने पर नड्डा और सचदेवा करेंगे स्वागत

अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा के समापन के बाद देश लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा, दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा स्वागत करेंगे।
Jun 25, 2023, 8:08 PM IST
तेलंगाना

तेलंगाना को खराब कर रहे KCR: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने सीएम KCR पर बोला हमला, कहा- राज्य को नष्ट कर रहे केसीआर, उन्होंने कहा कि तेलंगाना पीछे रह गया, जबकि एक परिवार राज्य का शोषण कर आगे बढ़ गया। बीआरएस ने तेलंगाना की प्रतिभा को नजर अंदाज किया और अपने परिवार का पक्ष लिया। पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं, वहीं, केसीआर इसको नष्ट कर रहे हैं।
Jun 25, 2023, 7:57 PM IST
पश्चिम बंगाल

ISF विधायक नौशाद सिद्दकी को मिली केंद्रीय सुरक्षा

पश्चिम बंगाल: आईएसएफ के एकमात्र विधायक नौशाद सिद्दीकी को कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय सुरक्षा प्रदान करने के आदेश के बाद गृह मंत्रालय से केंद्रीय सुरक्षा मिली। भांगर हिंसा के बाद नौशाद ने अपनी जान का खतरा होने का आरोप लगाया था।
Jun 25, 2023, 7:54 PM IST

पहलवान साक्षी मलिक ने की ट्रायल स्थगित करने की मांग

पहलवान साक्षी मलिक ने पत्र लिखकर खेल मंत्रालय से ट्रायल स्थगित करने का किया आग्रह, उन्होंने कहा कि दुश्मन हमारी एकता को तोड़ना चाहता है।
Jun 25, 2023, 7:50 PM IST
गुजरात

गुजरात में भारी बारिश से जलभराव

गुजरात: अरावली के कई इलाकों में हुई भारी बारिश, मोडासा से शामलाजी हाई वे पर हुआ जलभराव
Jun 25, 2023, 7:46 PM IST

पीएम मोदी ने मिस्त्र के पीएम को कहा धन्यवाद

मिस्त्र पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पीएम मुस्तफा मदबोली को धन्यवाद कहा, उन्होंने कहा कि हमने अपने राष्ट्रों के सांस्कृतिक इतिहास और आने वाले समय में संबंध को मजबूत करने पर चर्चा की।
Jun 25, 2023, 7:24 PM IST

बालकनी का हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत

मुंबई: आज दोपहर नानावती अस्पताल, विले पार्ले गांव के पास सेंट ब्रेज़ रोड पर एक इमारत की बालकनी का हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।
Jun 25, 2023, 5:59 PM IST

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत

महाराष्ट्र: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मलकापुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सार्वजनिक बैठक में औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले कथित नारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस एसपी बुलढाणा में शिकायत दर्ज कराई।
Jun 25, 2023, 5:22 PM IST

फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी

बिहार: मधेपुरा में बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद के कार्यक्रम में फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार निराला (आरोपी, जिसने गोलियां चलाईं) पर संजय कुमार भगत (पीड़ित, जिसे गोली मारी गई) का पैसा बकाया था। जब भगत ने निराला से अपने पैसे मांगे तो उनके बीच हाथापाई हो गई। निराला ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी और एक गोली भगत की कमर में लगी। निराला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
Jun 25, 2023, 5:20 PM IST

ट्रेनी विमान की आपात लैंडिंग

कर्नाटक: रेडबर्ड उड़ान प्रशिक्षण अकादमी के एक ट्रेनी विमान को तकनीकी समस्या के कारण आज सुबह लगभग 9.30 बजे कालाबुरागी के पेथसिरुर गांव के पास आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान में एक पायलट-सह-प्रशिक्षक और दूसरा ट्रेनी पायलट सवार थे। दोनों सुरक्षित हैं। कलबुर्गी हवाईअड्डे के निदेशक चिल्का महेश ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
Jun 25, 2023, 5:19 PM IST

कुश्ती महासंघ के चुनाव पर रोक

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 11 जुलाई को होने वाले भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर रोक लगा दी है।
Jun 25, 2023, 5:18 PM IST

मणिपुर सीएम एन बीरेन का ट्वीट

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया, "आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मणिपुर में जमीनी स्तर पर उभरती स्थिति के बारे में जानकारी दी। अमित शाह की करीबी निगरानी में, राज्य और केंद्र सरकार हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।" पिछले सप्ताह में काफी हद तक। गौरतलब है कि 13 जून के बाद से हिंसा के कारण किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। आगे उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर के प्रत्येक हितधारक से सहयोग भी मांगा है कि राज्य में शांति बनी रहे...''
Jun 25, 2023, 4:38 PM IST

शाह से मणिपुर सीएम की मुलाकात

दिल्ली: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।
Jun 25, 2023, 2:46 PM IST

केदारनाथ यात्रा रोकी

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित का कहना है, "रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है।"
Jun 25, 2023, 2:45 PM IST

जेपी नड्डा का स्वागत

तेलंगाना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा आज मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर नगरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Jun 25, 2023, 2:44 PM IST

संजय उपाध्याय का घर ध्वस्त

उत्तर प्रदेश: माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय का घर आज गोरखपुर जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।
Jun 25, 2023, 2:05 PM IST

दिल्ली के आरके पुरम बाजार इलाके में ढही इमारत

दिल्ली के आरके पुरम बाजार इलाके में एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया है।
Jun 25, 2023, 1:26 PM IST

बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर SEC और राज्यपाल की मीटिंग

पंचायत चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा आज शाम राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करेंगे।
Jun 25, 2023, 1:11 PM IST

असम के बारपेटा और बक्सा जिलें में बाढ़

असम के बारपेटा और बक्सा जिलें में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यहां हाई अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Jun 25, 2023, 12:27 PM IST

मुंबई में भारी बारिश

भारी बारिश की वजह से घाटकोपर में इमारत का हिस्सा गिरा, 2 लोग फंसे
Jun 25, 2023, 12:12 PM IST

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम को भेजा गया है। महिला के शव को लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच चल रही है- दिल्ली पुलिस
Jun 25, 2023, 11:43 AM IST

हाजीपुर में डेयरी में अमोनिया गैस लीक में 30-35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jun 25, 2023, 10:59 AM IST

कुल्लू में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बीती रात भारी बारिश की वजह से 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+