Breaking News LIVE UPDATES: PM मोदी के US दौरे से उत्साहित प्रवासी भारतीयों का वॉशिंगटन में यूनिटी मार्च

Breaking News Live Updates, 18 June 2023: 18 जून. दिन रविवार को देश दुनिया की तमाम खबरों की जानकारी आपको यहां एक पेज पर मिलेगी। साथ ही मिलेगी मनोरंजन जगत की खास खबरें और स्पोर्टस से जुड़ी हर बात की जानकारी। अर्थ जगत, शिक्षा, सामाजिक कार्यों के बारे में आपको यहां पढ़ने को मिलेगा। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News LIVE  UPDATE

LIVE Feed
Jun 19, 2023, 12:47 AM IST

प्रधानमंत्री के US दौरे का उत्साह, अमेरिका में यूनिटी मार्च

भारतीय अमेरिकी डायस्पोरा ने अमेरिका की अपनी आगामी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए वाशिंगटन में एकता रैली आयोजित की।
Jun 18, 2023, 10:42 PM IST

प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे पर कनेक्टिकट में खास उत्साह

प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे पर कनेक्टिकट में खास उत्साह। गवर्नर सुसान बायसिविक्ज़ ने कहा, भारतीय डायस्पोरा ने हमारे राज्य में कई सार्थक योगदान दिए हैं। उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि आपकी यात्रा सफल होगी, और मुझे विश्वास है कि यह भारत और अमेरिका के बीच और भारत और कनेक्टिकट के बीच भी मजबूत और घनिष्ठ साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करेगी।"
Jun 18, 2023, 10:02 PM IST

CM एकनाथ शिंदे के कैंप में गईं उद्धव खेमे की बड़ी नेता

महाराष्ट्र में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। उद्धव खेमे- (शिवसेना(UBT) से निष्कासित नेता मनीषा कायंदे CM एकनाथ शिंदे के कैंप में शामिल हो गईं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा।
Jun 18, 2023, 9:19 PM IST

6 महीने में 19 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद : मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पिछले 6 महीने में 19 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया। 38 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया। पिछले 1 साल में 25 करोड़ रुपये के 777 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए हैं और 8 नाइजीरियाई लोगों सहित 97 लोगों को गिरफ्तार किया है: मुंबई पुलिस
Jun 18, 2023, 9:16 PM IST

पूर्व डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति को ले जाया गया अस्पताल

चेन्नई: निष्कासित डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और एनसीडब्ल्यू सदस्य खुशबू सुंदर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया है।
Jun 18, 2023, 7:57 PM IST

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.73% की वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 12.73% की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.18% से अधिक बढ़ा। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एडवांस टैक्स कलेक्शन 17 जून 2023 तक 1,16,776 करोड़ रुपए रहा। जिसमें 13.70% की वृद्धि दर्ज की गई।
Jun 18, 2023, 7:49 PM IST

मारपीट के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र की हुई हत्या: दिल्ली पुलिस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में इनके बीच मारपीट की बात सामने आई है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।
Jun 18, 2023, 7:43 PM IST

प्रयागराज: गुड्डू बमबाज का सौतेला बेटा आबिद गिरफ्तार

प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर के में आरोपी अतीक अहम के प्रमुख गुर्गे गुड्डू बमबाज के साथ रहने वाली महिला 'चांदनी' के बेटे आबिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 बम बरामद किए गए हैं।
Jun 18, 2023, 7:39 PM IST

पाक से 10 दिन में लिया बदला: अमित शाह

केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हरियाणा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान ने ऐसा ही करने की कोशिश की और 10 दिनों के भीतर हमने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से करारा जवाब दिया।
Jun 18, 2023, 7:33 PM IST

आरकेपुरम हत्या मामला: महिलाओं के शव पहुंचे घर

दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में जिन दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया। मामले में अर्जुन, माइकल और देव के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Jun 18, 2023, 7:12 PM IST

11 जिंदा बम नष्ट

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और पुंछ की एसओजी पुलिस ने 11 जिंदा बम समेत 61 विस्फोटक सामग्री नष्ट की। सामग्री सेरी चौवाना गांव से सुरक्षा बलों द्वारा बरामद की गई थी।
Jun 18, 2023, 5:46 PM IST

पर्यटकों को बचाने में जुटी त्रिशक्ति कोर की सेना

त्रिशक्ति कोर की सेनाओं ने उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में फंसे पर्यटकों को बचाने की कोशिश में जुटी है। बचाव अभियान के दूसरे दिन लाचुंग और लाचेन से नीचे आए 300 फंसे पर्यटकों को सहायता प्रदान की गई। अस्थायी पुल पार करने में सहायता, भोजन, आराम करने की जगह और चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। बेहोश पाए गए एक नागरिक को भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत बचाया और सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे स्थिर किया गया।
Jun 18, 2023, 4:41 PM IST

महिला यात्री से 45 लाख का सोना जब्त

दुबई से आई एक महिला यात्री को हैदराबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने रोक लिया। उसके पास से 45 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
Jun 18, 2023, 3:41 PM IST

सात्विक-चिराग ने जीता Indonesia Open का खिताब

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को इतिहास रच दिया है। मलेशिया के आरोन चिया और सो वूई यिक को हराकर इंडोनेशिया ओपन 2023 का फाइनल खिताब जीता है। दोनों की जोड़ी ने वर्ल्ड चैंपियन को हरा दिया है।
Jun 18, 2023, 2:15 PM IST

इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग

बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस के वैगन में आग लगने के बाद स्टेशन पर धुआं फैल गया। RPF के जवानों ने आग पर काबू पाया।
Jun 18, 2023, 12:48 PM IST

पोते की शादी में नाचते दिखे धर्मेंद्र

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने पोते करण देओल की शादी में नाचते दिखे। उन्होंने ढोल की थाप पर पोते की शादी में चार चांद लगा दिया है। करण देओल दूल्हा बनकर होने वाली पत्नी दृशा के घर पहुंच गए हैं। पापा सन्नी देओल और चाचा बॉबी देओल बराती बनकर गए हैं।
Jun 18, 2023, 11:25 AM IST

बस पलटने से 13 लोगों की मौत

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा पंजाब प्रांत में हुआ है। बस के ब्रेक फेल होने से पलट गई। जिससे पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित 13 लोगों की जान चली गई। बस लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी।
Jun 18, 2023, 10:49 AM IST

पुणे के गंगाधाम इलाके में गोदाम में लगी आग

महाराष्ट्र के पुणे के गंगाधाम इलाके में रविवार को एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आगू पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
Jun 18, 2023, 10:22 AM IST
दिल्ली

दिल्ली में दो महिलाओं की हत्या

दिल्ली के आर.के. पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
Jun 18, 2023, 10:14 AM IST

बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की

असम के मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की और तैयारियों को बढ़ाने के लिए उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश दिए गए हैं।
Jun 18, 2023, 10:13 AM IST
केरल

केरल में बारिश

कोच्चि शहर में भारी बारिश हुई है, मौसम विभाग ने इस पर अलर्ट जारी किया है।
Jun 18, 2023, 9:52 AM IST

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

मुंबई के अंबरनाथ रेलवे स्टेशन पर आज सुबह करीब 8.25 बजे इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) का एक खाली रैक पटरी से उतर गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Jun 18, 2023, 9:35 AM IST

छुट्टी 30 जून तक बढ़ी

एमपी में गर्मी को देखते हुए 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी 30 जून तक बढ़ाईं गईं।
Jun 18, 2023, 9:01 AM IST

लेह, लद्दाख में भूकंप के झटके

लेह, लद्दाख में आज सुबह 8:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता4.3 नापी गई।
Jun 18, 2023, 8:21 AM IST
उत्तर प्रदेश

हीट स्ट्रोक से मौत

अयोध्या में हीट स्ट्रोक के कारण एक यातायात उप निरीक्षक विनोद सोनकर की मृत्यु हो गई। आपको बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।
Jun 18, 2023, 8:19 AM IST
असम

बाढ़ जैसी स्थिति

असम में बीते दिनों काफी बारिश हुई है, जिसके कारण वहां के लखीमपुर ज़िले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
Jun 18, 2023, 7:49 AM IST

पीएम मोदी आज मन की बात करेंगे

पीएम मोदी आज मन की बात करेंगे। मालूम हो कि हर महीने के आखिरी संडे को सुबह 11 बजे मन की बात का प्रसारण होता है। प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसलिए मन की बात का प्रसारण इस बार एक हफ्ते पहले होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+