Breaking News Updates: चंदन गुप्ता हत्याकांड के सभी 28 दोषियों को उम्रकैद

Breaking News Today (03 January 2025) Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखी। साथ में दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। वहीं, वहीं, पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के आमरण अनशन का आज दूसरा दिन है। वहीं, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है।

Breaking News

देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jan 03, 2025, 5:48 PM IST

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने जीवन में कई कठिनाइयां देखी हैं। छोटी उम्र में अपनी मां को खोना, बंटवारे का दर्द, गरीबी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विक्टिम कार्ड नहीं खेला... वे इस देश के RBI के गवर्नर बने, प्रधानमंत्री बने और बहुत ही सावधानी से देश को बहुत कठिन समय में आगे बढ़ाया। चाहे अर्थव्यवस्था हो या परमाणु समझौता, उन्होंने अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति का परिचय दिया... अगर सरकार में ऐसे व्यक्ति के लिए थोड़ा भी सम्मान होता, तो वे उनका स्मारक या विश्वविद्यालय बनाते, और यही सच्ची श्रद्धांजलि होती..."
Jan 03, 2025, 5:46 PM IST

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "...मैं अपने आमरण अनशन पर यहां अपने साथियों के साथ बैठा हूं और आगे भी बैठा रहूंगा।"
Jan 03, 2025, 5:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश के पैरालंपिक खिलाड़ी प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, उन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। व्यक्तिगत खेलों में हम स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 2 करोड़ देते हैं। अब तक हमने 500 से अधिक खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश के अन्य विभागों में नौकरी दी है, इसलिए मैं कहूंगा कि खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।"
Jan 03, 2025, 3:49 PM IST

HMPV Outbreak: कोरोना के बाद क्या चीन से आ रही एक और महामारी?

HMPV Outbreak: कोरोना के बाद क्या चीन से आ रही एक और महामारी? भारत को सतर्क रहना चाहिए? WHO ने क्या कहा? जानें
Jan 03, 2025, 3:48 PM IST

क्या बदलेगा कश्मीर का नाम? जानिए

क्या बदलेगा कश्मीर का नाम? कश्मीर पंडितों को फिर से बसाएंगे अमित शाह? जानिए
Jan 03, 2025, 3:48 PM IST

PM मोदी का केजरीवाल पर बड़ा हमला

'मैं भी कोई शीश महल बना सकता था', PM मोदी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, AAP के 10 सालों की खोली पोल
Jan 03, 2025, 3:46 PM IST

जिला सरकारी वकील मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा

चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में जिला सरकारी वकील मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा, "सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दो लोगों को बरी कर दिया गया है। हम उनके बरी होने के खिलाफ अपील करेंगे। सलीम को अतिरिक्त 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।"
Jan 03, 2025, 3:39 PM IST

चंदन गुप्ता हत्याकांड के सभी 28 दोषियों को उम्रकैद

कासगंज में चंदन हत्याकांड में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। NIA की स्पेशल कोर्ट ने यह फैसला दिया है।
Jan 03, 2025, 2:08 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

अशोक विहार के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "वीर सावरकर के नाम पर नजफगढ़ में एक नया कॉलेज बनने जा रहा है। जो लोग पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में हैं - उन्होंने स्कूली शिक्षा को नुकसान पहुंचाया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली को जो पैसा दिया है - दिल्ली की मौजूदा सरकार ने उसका आधा पैसा भी शिक्षा पर खर्च नहीं किया है।"
Jan 03, 2025, 2:07 PM IST

आप आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी है- PM

अशोक विहार के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले 10 सालों में दिल्ली को 'आपदा' ने घेर लिया है। अन्ना हजारे को आगे रखकर चंद 'कट्टर बेईमान' लोगों ने दिल्ली को 'आपदा' की ओर धकेल दिया है। आप आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी है।"
Jan 03, 2025, 2:07 PM IST

पीएम मोदी ने वीर सावरकर कॉलेज की रखी आधारशिला

Veer Savarkar College: पीएम मोदी ने वीर सावरकर कॉलेज की रखी आधारशिला, स्वाभिमान अपार्टमेंट का भी किया उद्घाटन
Jan 03, 2025, 1:01 PM IST

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार से कर दी बड़ी डिमांड

BPSC Row: 'हां मैं राजनीति कर रहा हूं', प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार से कर दी बड़ी डिमांड, अब तक क्या-क्या हुआ
Jan 03, 2025, 12:39 PM IST

भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा डीयू के वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला रखे जाने पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा, "कांग्रेस को मनमोहन सिंह के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। वीर सावरकर ने कई योगदान दिए, और इसे इंदिरा गांधी ने स्वीकार किया, प्रशंसा पत्र लिखा और डाक टिकट जारी किया, इसलिए उनके नाम का विरोध करना तार्किक रूप से सही नहीं है।"
Jan 03, 2025, 12:29 PM IST

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा

PM मोदी द्वारा दिल्ली में कई अन्य परियोजनाओं आधारशिला रखने पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "चुनाव के समय प्रधानमंत्री घोषणाएं करना शुरू करते हैं। ये एक परंपरा बन गई है कि चुनाव के पहले घोषणा क्यों होती है? बिहार में उन्होंने कहा था कि आपको 50 हजार करोड़ दें या 80 हजार करोड़ दें, क्या दें? उस घोषणा का क्या हुआ? किसी को नहीं मालूम। ये परंपरा अच्छी नहीं है।"
Jan 03, 2025, 12:29 PM IST

पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पैदल यात्रा शुरू की

पटना में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने BPSC के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पटना सचिवालय से पैदल यात्रा शुरू की।
Jan 03, 2025, 12:27 PM IST

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित काले ने बताया

सानपाड़ा इलाके में डी मार्ट के बाहर फायरिंग में एक व्यक्ति घायल नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित काले ने बताया, "दो बाइक सवार बदमाशों ने सुबह करीब 9.30 बजे सानपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर है। मामले की आगे जांच की जा रही है।"
Jan 03, 2025, 12:25 PM IST

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में कितने रन बनाकर ऑल आउट हुई टीम इंडिया?

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में कितने रन बनाकर ऑल आउट हुई टीम इंडिया? कौन रहा टॉप स्कोर वाला खिलाड़ी
Jan 03, 2025, 12:14 PM IST

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा

डीयू कॉलेज का नाम वीर सावरकर के नाम पर रखे जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "सावरकर का दिल्ली और आसपास के इलाकों से कोई लेना-देना नहीं था। दिल्ली और उसके आसपास महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं। दिल्ली चुनाव के मद्देनजर उन्होंने ध्रुवीकरण के बारे में सोचा है। उन्हें कॉलेज का नाम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखना चाहिए था, आखिरकार, वह अब तक के सबसे महान शिक्षाविद् रहे हैं।"
Jan 03, 2025, 12:13 PM IST

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "मैं चाहता हूं कि आप इसकी जांच करें, कैसे भाजपा जानबूझकर अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र (नई दिल्ली) में उन लोगों के वोट कटवाने का अभियान चला रही है - जो सालों से यहां रह रहे हैं। अगर वे अपना नाम सूची से हटवा सकते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और जांच होनी चाहिए।"
Jan 03, 2025, 12:12 PM IST

आप सांसद संजय सिंह ने कहा

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए भाजपा अभियान चला रही है। यह एक घोटाला है। हमने चुनाव आयोग में लगातार इसकी शिकायत की है। भाजपा चुनावी घोटाले के जरिए चुनाव जीतना चाहती है।"
Jan 03, 2025, 11:35 AM IST

लखनऊ आईएमडी के निदेशक मनीष रानालकर ने कहा

लखनऊ आईएमडी के निदेशक मनीष रानालकर ने कहा, "आईएमडी ने आज एक विशेष वेबपेज लॉन्च किया है जो हर 15 मिनट में मौसम का अपडेट देगा, और मौसम का पूर्वानुमान भी दिन में दो बार वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। महाकुंभ को एक अस्थायी जिले के रूप में स्थापित किया गया है। हमने इसमें तीन नए AWS लगाए हैं और महाकुंभ जिले से मौसम का अपडेट हर 15 मिनट में वेबपेज पर उपलब्ध होगा। लोगों को वास्तविक समय के मौसम के अपडेट प्राप्त करने के लिए जिले में दो डिजिटल डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे।"
Jan 03, 2025, 11:09 AM IST

PM मोदी के शिलान्यास से पहले ही नामकरण पर विवाद

'वीर सावरकर नहीं, मनमोहन सिंह के नाम पर हो कॉलेज', PM मोदी के शिलान्यास से पहले ही नामकरण पर विवाद
Jan 03, 2025, 10:23 AM IST

आदित्य मेगा सिटी की छठी मंजिल पर लगी आग

गाजियाबाद के आदित्य मेगा सिटी की छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Jan 03, 2025, 10:22 AM IST

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, "बिहार और पूरा देश छात्रों को लेकर बहुत चिंतित है। यह लड़ाई सिर्फ BPSC की नहीं है। यह 13 करोड़ लोगों के बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। राजनेता, कोचिंग माफिया और अधिकारियों ने मिलकर उनकी जिंदगी पूरी तरह बर्बाद कर दी है। 1988-89 से लेकर आज तक पेपर लीक का सिलसिला जारी है, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। हम नए गवर्नर से भी मिलेंगे।''
Jan 03, 2025, 10:12 AM IST

Delhi News: चुनाव से पहले दिल्ली को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात

Delhi News: चुनाव से पहले दिल्ली को PM मोदी देंगे बड़ी सौगात, आज 4500 करोड़ की विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Jan 03, 2025, 10:11 AM IST

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, 46 IAS अफसरों के तबादले

UP IAS Transfer: नए साल पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, 46 IAS अफसर इधर से उधर; जानें किसे मिली जिम्मेदारी?
Jan 03, 2025, 10:11 AM IST

सिडनी टेस्ट में विराट कोहली के आउट पर मचा बवाल

AUS vs IND, 5th Test: सिडनी टेस्ट में विराट कोहली के आउट पर मचा बवाल, स्टीव स्मिथ ने खुलकर जताई नाराजगी
Jan 03, 2025, 9:44 AM IST

कांग्रेस का जय-बापू, जय-भीम, जय-संविधान अभियान

कांग्रेस का 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान' आज से शुरू हो रहा है। जिसके तहत 26 जनवरी तक हर एक ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां और मार्च आयोजित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+