IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में कितने रन बनाकर ऑल आउट हुई टीम इंडिया? कौन रहा टॉप स्कोर वाला खिलाड़ी
IND vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भी भारतीय टीम की वही स्थिति देखने को मिली, जो पिछले कुछ मैचों के दौरान रही। टीम इंडिया से रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला और टीम इंडिया आउट हो गई।
पहले दिन के खेल में अंतिम सेशन के दौरान भारतीय टीम ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया टिक नहीं पाई। अंतिम सेशन में भारतीय टीम ने कुल 6 विकेट गंवाए। सबसेज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे।

पंत के बल्ले से 40 रन आए। उनके अलावा जडेजा ने 26 और बुमराह ने 22 रन जोड़े। टीम इंडिया 185 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। औस्रालिया की टीम से बोलैंड ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये। स्टार्क को भी 3 विकेट मिले।
IND vs AUS टेस्ट में भारत ने जीता टॉस
टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और रोहित शर्मा बाहर बैठे। रोहित की जगह कप्तानी करने के लिए बुमराह आए और उन्होंने कहा कि टीम में एकता का यही प्रमाण है कि रोहित शर्मा ने खुद को बाहर रखने का फैसला लिया है।
IND vs AUS टेस्ट से रोहित बाहर
रोहित की जगह गिल को लाया गया लेकिन सबसे खराब शॉट वही खेलकर आउट हुए। जायसवाल ने 4 और केएल राहुल ने 10 रन बनाए। गिल क्रीज पर जमने के बाद पहले सेशन की अंतिम गेंद पर क़दमों का इस्तेमाल कर आउट हुए और लायन को विकेट दे दिया।
कोहली ने फिर से किया निराश
कोहली से उम्मीदें थीं लेकिन हर बार की तरह यहाँ भी उन्होंने निराश ही किया। वह 17 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से पंत और जडेजा के बीच एक छोटी भागीदारी हुई। उनके आउट होने पर बुमराह ने निचले क्रम से 22 रन बनाकर टीम को 185 रनों तक पहुँचाया।












Click it and Unblock the Notifications