Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News LIVE: रायपुर में निर्माणाधीन इमारत का ढहा हिस्सा, हादसे में 2 की मौत

Breaking News Today (11 January 2025) Updates LIVE: पंजाब में आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। अमेरिका के लॉस एंजिलस में आग का तांडव जारी है। अब तक इसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट दिल्ली चुनाव से पहले आज आ सकती है। दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट ले चुका है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने फ्रांस की राजकीय यात्रा पर जाएंगे।

Breaking News Today

देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Jan 11, 2025, 7:22 PM IST

बहुत दुखद घटना: अश्विनी वैष्णव

महाराष्ट्र: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरने की घटना पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "बहुत दुखद घटना है। उसपर तुरंत कार्रवाई की गई है। एक जांच समिति भी वहां बनाई गई है..."
Jan 11, 2025, 6:24 PM IST

निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह, हादसे में 2 की मौत

छत्तीसगढ़: रायपुर में निर्माणाधीन इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। हादसे पर रायपुर के एएसपी लखन पटेल ने बताया, "एक निर्माणाधीन इमारत के कुछ हिस्से ढह गए हैं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।"
Jan 11, 2025, 5:46 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी गारंटी है कि एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी। हमने यह करके दिखाया है, हमने गरीब कल्याण के सारे काम 10 साल में धरातल पर किए हैं... हमने साढ़े तीन करोड़ गरीबों को घर दिया, 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया, 6 लाख गांव में 2 करोड़ 62 लाख घरों में बिजली दी, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाए लेकिन उन्होंने गरीबों के घर से महंगा शौचालय अपने शीशमहल में खुद के लिए बनाया..."
Jan 11, 2025, 5:46 PM IST

कानपुर कमिश्नर के विजयेंद्र पांडियन ने कहा

कानपुर कमिश्नर के विजयेंद्र पांडियन ने कहा, "इस घटना में कुछ मजदूर फंसे थे, कुछ बाहर निकल गए थे। कुल 23 लोग थे जिसमें से 5 लोग ज्यादा घायल थे लेकिन अभी वे खतरे से बाहर हैं। जिला प्रशासन, पुलिस की सारी टीमें यहां लगी हुई हैं, SDRF भी आ रही है। हमें उम्मीद है कि और कोई फंसा नहीं है लेकिन हम गहन जांच कर रहे हैं।"
Jan 11, 2025, 5:45 PM IST

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने अंबाला घरेलू एयरपोर्ट पर कहा

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने अंबाला घरेलू एयरपोर्ट पर कहा, "लगभग 16 करोड़ रुपए की ये बिल्डिंग बनी है... इसमें सब तैयार है। इसके सुरक्षा उपकरण भी आज यहां आ जाएंगे... जल्द से जल्द सभी उपकरण तैयार कर दिए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हम फरवरी तक इस अंबाला घरेलू एयरपोर्ट का उद्घाटन कर देंगे..."
Jan 11, 2025, 4:47 PM IST

पूर्वोत्तर रेलवे CPRO पंकज कुमार सिंह ने कहा

पूर्वोत्तर रेलवे CPRO पंकज कुमार सिंह ने कहा, "हमें दोपहर 2:39 बजे घटना की सूचना मिली...5 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपए और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उन्हें 5 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। रेलवे और राज्य सरकार की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।"
Jan 11, 2025, 4:47 PM IST

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा, "बांग्लादेशी रोहिंग्या हर जगह बसे हुए हैं। ममता बनर्जी, कांग्रेस और AAP अपने वोट बैंक के लिए देश को सराय बनाना चाहते हैं। ये देशवासियों और गरीबों का हक इन्हें देना चाहते हैं।"
Jan 11, 2025, 3:57 PM IST

Kannauj: कन्नौज में भरभरा कर गिरा रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन लेंटर

Kannauj: कन्नौज में भरभरा कर गिरा रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन लेंटर, कई मजदूर मलबे में दबे
Jan 11, 2025, 2:48 PM IST

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की।
Jan 11, 2025, 2:47 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में रामलला का पंचामृत अभिषेक

Ayodhya Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में रामलला का पंचामृत अभिषेक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा, VIDEO
Jan 11, 2025, 2:45 PM IST

दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट का बड़ा खुलासा

दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, 2026 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान,AAP की बढ़ी टेंशन
Jan 11, 2025, 1:50 PM IST

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा

कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "CAG ने कहा है कि शराब नीति में 2000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। अब यह साफ हो गया है कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) गलत किया है। उन्होंने सरकारी खजाना खाली कर दिया है। अगर शराब नीति की वजह से 6 महीने में 2000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अगर वह योजना अभी भी चल रही होती, तो हमें 10,000-12,000 करोड़ रुपये का नुकसान होता।"
Jan 11, 2025, 1:48 PM IST

CM योगी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए।
Jan 11, 2025, 12:45 PM IST

दीमा हसाओ जिले के 3 किलो उमरंगसो क्षेत्र में तीसरा शव बरामद किया

भारतीय सेना और NDRF की संयुक्त बचाव टीम ने आज दीमा हसाओ जिले के 3 किलो उमरंगसो क्षेत्र में जलमग्न रैट-होल कोयला खदान से तीसरा शव बरामद किया है। दूसरा शव आज सुबह बरामद किया गया था।
Jan 11, 2025, 12:36 PM IST

शिवसेना(UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा

शिवसेना(UBT) नेता आनंद दुबे ने कहा, "INDIA गठबंधन में ज्यादा दल आम आदमी पार्टी को इसलिए समर्थन कर रहे हैं क्योंकि INDIA गठबंधन के आगे कोई शत्रु बनकर आया तो वह भाजपा है। भाजपा को आम आदमी पार्टी हरा सकती है इसलिए INDIA गठबंधन उसका मनोबल बढ़ा रही है। कांग्रेस का दिल्ली में कुछ नहीं है... जब कांग्रेस पार्टी राज्यों में गंभीरता से काम नहीं कर रही है, तो स्वाभाविक है कि समाजवादी पार्टी, टीएमसी, शिवसेना, आरजेडी सभी अरविंद केजरीवाल की मदद करेंगे। कांग्रेस को इस बात का दुख नहीं होना चाहिए, जब राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होंगे, तो उन्हें निश्चित रूप से भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन जब राज्यों की बात आती है, तो राज्य की पार्टियों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। जब महाराष्ट्र में चुनाव थे, अगर मुख्यमंत्री के लिए तब उद्धव ठाकरे के नाम की घोषणा की गई होती, तो भाजपा का सफाया हो जाता, लेकिन तब कांग्रेस अहंकार में थी।"
Jan 11, 2025, 12:29 PM IST

असम में HMPV Virus का पहला मामला

असम में HMPV Virus का पहला मामला, 10 महीने के बच्चे को किया गया अस्पताल में भर्ती
Jan 11, 2025, 11:06 AM IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में अरविंद केजरीवाल एक आपदा की तरह टूट पड़े हैं। दिल्ली की जनता को लूट रहे हैं और दिल्ली को भ्रष्टाचार से निगल रहे हैं... यह दिल्ली के लिए एक आपदा ही है... दिल्ली अब इस आपदा से मुक्ति चाहती है... हमने 'शीशमहल' पर एक गाना लॉन्च किया है... कौन सा मुख्यमंत्री बिना सरकार के पैसे से इतना बड़ा शीशमहल बनाता है?... 7 करोड़ का कुछ टेंडर हुआ लेकिन उसके अलावा जो 50 करोड़ लगे पैसे वो कहां से आए?... अगर हम सवाल पूछ रहे हैं तो आप हिसाब बताइए... आपको जवाब देना पड़ेगा कि आपके चेहरे पर जो भ्रष्टाचार के काले धब्बे लगे हैं वो आए कहां से..."
Jan 11, 2025, 11:06 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरा जारी

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरा जारी है।
Jan 11, 2025, 11:05 AM IST

INDIA गठबंधन पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा

INDIA गठबंधन पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा, "INDIA गठबंधन बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। यह सत्य है कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था और लोकसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन की एक भी बैठक नहीं हुई। यह बैठक बुलाने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस पार्टी की थी। हम अब तक INDIA गठबंधन का संयोजक घोषित नहीं कर पाए, अगर हमें एक ताकत के खिलाफ लड़ना है तो हमें यह सब बातें ध्यान में रखनी चाहिए।"
Jan 11, 2025, 11:05 AM IST

महाकुंभ मेला DIG वैभव कृष्ण ने कहा

महाकुंभ मेला DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "आज हमारी फोर्स की ब्रीफिंग चल रही है। सभी संवेदनशील जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया जा रहा है...हम पूरी तरह तैयार हैं...कल शाम से ही ट्रैफिक प्रतिबंध शुरू हो जाएंगे। हमने मुख्य स्नान से एक दिन पहले और एक दिन बाद नो व्हीकल जोन बनाया है, वहां कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा...कोई VIP प्रोटोकॉल नहीं है, मेला क्षेत्र में किसी भी 2 पहिया या 4 पहिया वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी...हमने मल्टी लेयर बैरियर लगाए हैं।"
Jan 11, 2025, 9:45 AM IST

Gold Rate Today: वीकेंड पर भी महंगा हुआ सोना

Gold Rate Today: वीकेंड पर भी महंगा हुआ सोना, वेडिंग सीजन में आप भी खरीदना चाहते हैं गोल्ड तो जान लें रेट
Jan 11, 2025, 9:44 AM IST

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का फरवरी में फ्रांस दौरा

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का फरवरी में फ्रांस दौरा, एआई एक्शन समिट में होंगे शामिल
Jan 11, 2025, 9:43 AM IST

Amrit Bharat 2.0 Train: वंदे भारत जैसी फैसिलिटी, किराया सस्ता!

Amrit Bharat 2.0 Train: वंदे भारत जैसी फैसिलिटी, किराया सस्ता! मॉड्यूलर टॉयलेट से लैस, जानें क्या-क्या खासियत?
Jan 11, 2025, 9:39 AM IST

राहुल गांधी को सावरकर मानहानि केस में बड़ी राहत

राहुल गांधी को सावरकर मानहानि केस में बड़ी राहत, पुणे कोर्ट ने दी जमानत,18 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
Jan 11, 2025, 9:05 AM IST

दिल्ली चुनाव को लेकर आज जारी हो सकती है भाजपा की दूसरी सूची

दिल्ली चुनाव को लेकर आज जारी हो सकती है भाजपा की दूसरी सूची

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+