Ayodhya Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में रामलला का पंचामृत अभिषेक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा, VIDEO
Ramlala Pran-Pratishtha First Anniversary: आज अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर विशेष पूजा और अभिषेक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रामलला का पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से उनका अभिषेक किया गया।
इसके बाद रामलला को गंगाजल से स्नान कराया गया और फिर उनका दिव्य श्रृंगार किया गया। रामलला को पीतांबर वस्त्र पहनाए गए, जो सोने के तारों से बुने गए थे, और उनके मुकुट में हीरा भी जड़ा गया।

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर की पूजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस विशेष अवसर पर अयोध्या पहुंचे और रामलला की पूजा अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "धन्य अवध जो राम बखानी... अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठा-द्वादशी कार्यक्रम में... जय जय श्री राम!"
धन्य अवध जो राम बखानी...
श्री अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठा-द्वादशी कार्यक्रम में...
जय जय श्री राम! https://t.co/NcGMjvyZbI
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 11, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, "अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।"
यह भी पढ़ें राम मंदिर की पहली वर्षगांठ: अयोध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखें VIDEO
दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
अयोध्या में इस दिन विशेष आयोजन के तहत रामलला के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे हैं। दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज लगभग 2 लाख श्रद्धालु रामलला का दर्शन करेंगे। इस विशेष अवसर पर 11 से 13 जनवरी तक उत्सव मनाए जाएंगे और इन तीन दिनों में VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं होगी। आम दर्शन सुबह 6.30 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।
विशेष इंतजाम और श्रद्धा का माहौल
राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है, और मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगाए हैं, जिसमें 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या में उल्लास का माहौल है और हर कोई रामलला की पूजा-अर्चना में भाग ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications