Kannauj: कन्नौज में गिरा रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन लेंटर, 23 को बचाया, तीन गंभीर घायल
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे स्टेशन का दो मंजिला निर्माणाधीन लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में करीब 30 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
Recommended Video
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि 23 मजदूरों को मलबे के नीचे निकाल कर अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

वहीं, बाकी के मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
ऐसा बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।
इसके अलावा जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं, इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। साथ ही, हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
ये भी पढ़ें: Saheliyo ne ki shadi! पहली नजर में हुआ प्यार, सर्जरी से लड़का बनी कन्नौज की लड़की, नाम रखा 'रानू'
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण का कहना है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर नए टर्मिनल के लिए काम चल रहा था, आज यहां निर्माणाधीन स्ट्रक्चर गिर गया। 23 लोगों को बचा लिया गया, 20 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, उनका इलाज चल रहा है।
3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की ओर से यही निर्देश है कि वहां तत्काल राहत और बचाव कार्य हो। दुर्घटना की जांच होगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications