Breaking News: भारत ने दूसरी बार जीता टी20 विश्व कप, कोहली-रोहित का टी20 क्रिकेट से संन्यास
Breaking News Live Updates: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की घटना को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने जांच के आदेश दिए है। इस घटना में कल एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के कई राज्यों में आज जमकर बारिश हुई है। जिसके चलते कई जगहों पर हादसों की खबर है।
दिल्ली के वसंत विहार में एक निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरे तीन मजदूरों में से एक का शव एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला है। अन्य दो मजदूरों की तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। वहीं अयोध्या में बारिश के चलते हाल ही में बने रामपथ में कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। जिसके चलते प्रशासन ने इंजीनियर समेत 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications