LIVE: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत, भर्तृहरि महताब प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

Breaking News Live Updates: देश के तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज पहली बार कश्मीर दौरे पर हैं, इनका ये दौरा दो दिन का है।

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और शुक्रवार को योग दिवस का हिस्सा लेंगे।

Breaking News

अगर देश के मौसम की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है, कई राज्यों में पारा 45 पार ही चल रहा है दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में आज हल्की बारिश के आसार हैं, तो वहीं दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है क्योंकि यहां पर मानसून सक्रिय है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 20, 2024, 11:36 PM IST

भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हराया

एकतरफा मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया है।
Jun 20, 2024, 11:10 PM IST

आप में जश्न

अरविंद केजरीवाल का राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। जिसके पार्टी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चंडीगढ़ में आप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके इसका जश्न मनाया
Jun 20, 2024, 9:57 PM IST

भारत ने दिया 182 रन का लक्ष्य

भारत ने अफगानिस्तान के सामने रखा 182 रनों का लक्ष्य। सूर्य कुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
Jun 20, 2024, 9:34 PM IST

केजरीवाल की जमानत को चुनौती देगी ED

दिल्ली शराब नीति घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। कोर्ट के फैसले के खिलाफ ईडी दिल्ली हाई कोर्ट में कल अपील करेगी।
Jun 20, 2024, 8:33 PM IST

भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
Jun 20, 2024, 8:07 PM IST

केजरीवाल की जमानत याचिका मंजूर

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत याचिका मंजूर कर दी। उन्हें 1 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी गई है।
Jun 20, 2024, 7:42 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है, "सरकार एक उच्च समिति बनाने जा रही है। एनटीए, इसकी संरचना, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल को और बेहतर बनाने के लिए उस उच्च स्तरीय समिति से सिफारिशें अपेक्षित होंगी।"
Jun 20, 2024, 7:41 PM IST

हाई लेवल कमेटी का गठन

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मे कहा कि नीट की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन होगा। उन्होंने इसी के साथ दोहराया कि जीरो एरर परीक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
Jun 20, 2024, 7:39 PM IST

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "नीट परीक्षा के संदर्भ में हम बिहार सरकार के संपर्क में हैं। हमें पटना से कुछ सूचनाएं मिल रही हैं। पुलिस जांच कर रही है और उनकी ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी। विश्वसनीय जानकारी मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
Jun 20, 2024, 7:36 PM IST

नीट पेपर लीक मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, "मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं करेंगे।"
Jun 20, 2024, 6:52 PM IST

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पीसी

दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब से थोड़ी देर में नीट पेपर लीक मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
Jun 20, 2024, 6:16 PM IST

NEET अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात की

NEET अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। एक अभ्यर्थी का कहना है, "राहुल गांधी ने हमें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह हमारे साथ हैं और हमारा ध्यान काउंसलिंग पर रोक लगाने पर होना चाहिए।"
Jun 20, 2024, 5:49 PM IST

पीएम के आने से बढ़ा आकर्षण, अर्थव्यवस्था को पहुंचेगा लाभ- उपराज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर दौरे के लिए निकल चुके हैं। इससे पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जम्मू कश्मीर से विशेष लगाव रहा है। इसी वजह से वह योग दिवस पर श्रीनगर आ रहे हैं। यह जम्मू कश्मीर के लिए और हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि इस बार प्रधानमंत्री इस दिन श्रीनगर में उपस्थित रहेंगे और डल झील किनारे 7000 से ज्यादा योग प्रेमियों के साथ योग करेंगे। प्रशासन और आयुष मंत्रालय ने सभी जिलों में भी मुख्यालय पर योग प्रेमियों को आमंत्रित किया है।
Jun 20, 2024, 5:25 PM IST

बिहार में आरक्षण की सीमा को लेकर फैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा

पटना: हाई कोर्ट द्वारा बिहार में आरक्षण की सीमा को लेकर फैसले पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम इससे आहत हुए हैं। पता नहीं इस मुद्दे पर जद(यू) के लोग और मुख्यमंत्री चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। अगर बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी तो राजद सुप्रीम कोर्ट जाएगी और वंचित शोषित समाज को उनका हक दिलाएगी। हम मुख्यमंत्री से मांग भी करते हैं कि सर्वदलीय टीम बनाकर प्रधानमंत्री से हमारी मुलाकात कराएं और इसे शेड्यूल लाइन में डाला जाए।"
Jun 20, 2024, 3:32 PM IST

पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

NEET पेपर और UGC-NET के पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी। इजराइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रोक दिया था। लेकिन किसी न किसी कारण में हिन्दुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते।
Jun 20, 2024, 2:45 PM IST

जल्द आयोजित होगी यूजीसी-नेट परीक्षा- संयुक्त सचिव

शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने कहा, "एनटीए द्वारा 18 जून को आयोजित UGC-NET परीक्षा में 9 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था...प्रथम दृष्टया मंत्रालय ने देखा कि परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना थी। मंत्रालय ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। परीक्षा की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। मामला CBI को सौंप दिया गया है..."
Jun 20, 2024, 2:16 PM IST

आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी

आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Jun 20, 2024, 2:16 PM IST

मोदी सरकार में शामिल होते ही संकट!

टूट की ओर बढ़ी बीजेपी की सहयोगी पार्टी, मोदी सरकार में शामिल होते ही क्यों खड़ा हुआ संकट?
Jun 20, 2024, 2:15 PM IST

NEET पेपर लीक से जुड़ा तेजस्वी का नाम, दिखाए ये सबूत!

बिहार: NEET पेपर लीक से जुड़ा तेजस्वी यादव का नाम, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिखाए सबूत!
Jun 20, 2024, 1:14 PM IST

'प्रीतम ने मुझे सिकंदर कुमार के लिए कमरा बुक करने को कहा था'

प्रीतम ने मुझे फोन करके 1 मई और फिर 4 मई को सिकंदर कुमार के लिए कमरा बुक करने को कहा था-बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दावों पर प्रदीप कुमार का बयान
Jun 20, 2024, 12:55 PM IST

ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लगी

हैदराबाद (तेलंगाना): रेल निलयम के पास रेलवे ओवरब्रिज पर एक ट्रेन के 2 डिब्बों में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया। डी.मोहन राव, फायर स्टेशन अधिकारी, सिकंदराबाद ने कहा, "10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। पेंट्री डिब्बे और एक AC कोच में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी को चोट नहीं आई है।"
Jun 20, 2024, 12:53 PM IST

NEET को लेकर विरोध प्रदर्शन

NSUI ने NEET और UGC-NET के मुद्दे पर दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही हिरासत में ले लिया है।
Jun 20, 2024, 12:51 PM IST

पेपर लीक पर एक्शन मोड में गृह मंत्रालय

नीट पेपर लीक मामले में अब गृह व शिक्षा मंत्रालय एक्शन मोड में आ गया है। मंत्रालय की तरफ से बिहार आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान को दिल्ली तलब किया गया है।
Jun 20, 2024, 12:50 PM IST

पीएम मोदी और अमेरिकी कांग्रेस सदस्य माइकल मैककॉल की मुलाकात

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस सदस्य माइकल मैककॉल के नेतृत्व में द्विदलीय अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
Jun 20, 2024, 12:06 PM IST

नीतीश सरकार को बड़ा झटका

बिहार में आरक्षण को लेकर पटना हाई कोर्ट से नीतीश सरकार को बड़ा झटका मिला है। हाई कोर्ट ने गुरुवार ईबीसी, एससी और एसटी के लिए 65 फीसदी आरक्षण को खत्म कर दिया।
Jun 20, 2024, 11:25 AM IST

Tamil Nadu: अवैध शराब पीने से कल्लाकुरिची में 29 लोगों की मौत

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पर अवैध शराब पीने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jun 20, 2024, 9:23 AM IST

84 परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में 1500 करोड़ से अधिक की लागत वाली 84 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+