Tamil Nadu: अवैध शराब पीने से कल्लाकुरिची में 29 लोगों की मौत, सीएम स्टालिन ने दिए जांच के आदेश
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पर अवैध शराब पीने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जांच जारी है, पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना की सूचना पाते ही जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख व्यक्त किया और कहा कि 'अवैध शराब का व्यापार करने वालों और उनको रोकने में असफल रहे अधिकारियों को भी सजा मिलेगी, इस घटना को सुनकर मैं बहुत ज्यादा स्तब्ध हूं। दोषियो को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा।'
आपको बता दें कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने भी मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अवैध शराब विक्रेता के.कन्नुकुट्टी गिरफ्तार
तो वहीं घटना के बाद एक्शन मोड में आई पुलिस ने अवैध शराब विक्रेता के.कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसके पास से 200 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है। सीएम स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश भी दिए हैं और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों ई वी वेलु और मा सुब्रमण्यम को कल्लाकुरिची भी भेजा है।
तो वहीं कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का ट्रांसफर हो गया है और पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित भी कर दिया गया है और उनकी जगह अब एम एस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया जिलाधिकारी और रजत चतुर्वेदी को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
इडापड्डी के पलानीस्वामी ने स्टालिन सरकार को घेरा
तो वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मी गई है। विपक्ष के नेता इडापड्डी के पलानीस्वामी ने इस मामले पर स्टालिन सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि 'सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने में नाकाम है। जब से द्रमुक सरकार सत्ता में आयी है तब से अवैध शराब से मौतें हो रही हैं, वो इसको कंट्रोल करने में विपल है, मैं लगातार सदन में इस मुद्दे को उठाता आ रही हूं लेकिन हर बार इस मुद्दे को अनदेखा कर दिया जाता है।'












Click it and Unblock the Notifications