बिहार: NEET पेपर लीक से जुड़ा तेजस्वी यादव का नाम, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिखाए सबूत!
Bihar NEET Paper Leak Issue: देशभर में NEET UG 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक से लेकर ग्रेस मार्क्स विवाद जमकर सुर्खियों में है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा किया है।
अब नीट पेपर लीक के आरोपों को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से लिंक किया जा रहा है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा दावा करते हुए तेजस्वी यादव के पेपर लीक को जोड़ने की कोशिश की है।

प्रेस कॉन्फ्रेस में बड़ा दावा
विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए कमरा बुक करवाया था। कथित लीक में शामिल गिरोह के सदस्यों के पटना में एक सरकारी गेस्ट हाउस में रहने की खबरों के बीच सिन्हा ने यह दावा किया है।
एनएचएआई गेस्ट हाउस से जुड़ा केस
उन्होंने कहा, "मैं जानकारी जुटा रहा हूं। एनएचएआई गेस्ट हाउस में जो लोग पकड़े गए हैं, वे प्रीतम नामक व्यक्ति से जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि वो पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़ा है। हम पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। चुनाव के कारण, हम अभी तक पूरी जानकारी नहीं जुटा पाए हैं। हम इसकी समीक्षा करेंगे और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
तेजस्वी यादव को लेकर किया ये दावा
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "1 मई को तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्टहाउस कर्मी प्रदीप कुमार को फोन कर सिकंदर कुमार यादवेंदु के लिए कमरा बुक करने को कहा। 4 मई को प्रीतम कुमार ने प्रदीप कुमार को कमरा बुक करने के लिए फिर से फोन किया। तेजस्वी यादव के लिए 'मंत्री' शब्द का इस्तेमाल किया गया।"
तेजस्वी यादव से पूछे सवाल
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा आगे कहा कि, "तेजस्वी यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या प्रीतम कुमार अब भी उनके निजी सचिव हैं और उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि सिकंदर कुमार यादवेंदु कौन हैं? जब लालू प्रसाद यादव रांची में जेल में बंद थे, तब सिकंदर कुमार यादवेंदु लालू की सेवा में थे। वे सिंचाई विभाग में जेई थे, वे लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। वे सत्ता में रहते हुए घोटाले करते हैं और नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।"
वहीं विजय कुमार सिन्हा के दावों पर प्रदीप कुमार ने कहा, "प्रीतम ने मुझे फोन करके 1 मई और फिर 4 मई को सिकंदर कुमार के लिए कमरा बुक करने को कहा। मैंने रिक्वायरमेंट मांगा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा दिया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications