Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIVE: शपथ ग्रहण के बाद पुरी जगन्नाथ के दर्शन करेंगे नए सीएम मांझी

Breaking News Live Updates: देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है, सोमवार को मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है, जिसमें बीजेपी की ओर से बड़े विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गृह, रक्षा, विदेश और वित्त जैसे बड़े चार मंत्रालय उसी के दिग्गज नेताओं के पास हैं।

Breaking News Live Updates

अगर मौसम की बात करें तो पूरे उत्तर भारत में गर्मी का तांडव जारी है और दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो सकती है इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jun 11, 2024, 11:17 PM IST

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी देश के नए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे देश के अगले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ। वो 30 जून से अपना पदभार संभालेंगे।
Jun 11, 2024, 10:33 PM IST

जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के हीनगर सेक्टर में सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मौके पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
Jun 11, 2024, 10:32 PM IST

अमित शाह-नड्डा पहुंचे चंद्रबाबू नायडू के घर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आंध्र प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के विजयवाड़ा आवास पहुंच गए हैं।
Jun 11, 2024, 10:30 PM IST

बेंगलुरू पहुंचे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेंगलुर पहुंच गए हैं, यहां पर उनका कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्वागत किया।
Jun 11, 2024, 9:46 PM IST

शपथ के बाद दर्शन के लिए पुरी जाएंगे नए सीएम

भुवनेश्वर: ओडिशा के भावी मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा, "कल शपथ ग्रहण समारोह के बाद मैं सचिवालय आऊंगा और फिर भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जाऊंगा।"
Jun 11, 2024, 9:11 PM IST

मोहन चरण माझी पेश किया दावा

ओडिशा बीजेपी विधायक दल के नेता मोहन मांझी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे माझी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और दूसरे पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
Jun 11, 2024, 9:09 PM IST

भुवनेश्वर में डिप्टी सीएम के घर आतिशबाजी

ओडिशा: भुवनेश्वर में मनोनीत उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव के आवास के बाहर आतिशबाजी हुई। मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव और प्रवाती परिदा कल पद की शपथ लेंगे।
Jun 11, 2024, 9:07 PM IST

सेक्टर 118 में बस दीवार तोड़कर सोसाइटी में घुसी

उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 118 में एक बस सोसाइटी की दीवार तोड़कर रिहायशी सोसाइटी में घुस गई। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। 2 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
Jun 11, 2024, 6:02 PM IST

ओड‍िशा के नए CM मोहन मांझी, KV स‍िंह होंगे ड‍िप्‍टी CM

ओड‍िशा में मोहन मांझी को नया मुख्‍यमंत्री चुना गया है। वहीं, KV स‍िंह को ड‍िप्‍टी सीएम।
Jun 11, 2024, 5:48 PM IST

अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को मेडिकल जांच के लिएअस्पताल लाया गया

कर्नाटक: अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को मेडिकल जांच के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल लाया गया। उन्हें हत्या के एक मामले में पूछताछ के लिए आज हिरासत में लिया गया था।
Jun 11, 2024, 4:25 PM IST

ममता बनर्जी सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

ममता बनर्जी सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता।
Jun 11, 2024, 4:20 PM IST

पटना में युवक की हत्या के बाद बवाल

बिहार: पटना में झूलन राय नाम के 44 वर्षीय व्यक्ति की हत्या को लेकर दानापुर में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आज सुबह बाइक सवार लोगों ने उस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जब वह अपने आवास पर अपनी गाय का दूध निकाल रहा था। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और टायर जलाये।
Jun 11, 2024, 4:07 PM IST

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा, ''यह माना जा सकता है कि दिल्ली में 1000 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है जो यहां की मांग को पूरा करता है। 10 जून के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में पानी का उत्पादन 958 एमजीडी है। इसका मतलब है कि दिल्ली में 40-45 एमजीडी कम पानी आ रहा है, इस वजह से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पानी की कमी हो गई है क्योंकि दोनों मुख्य जलापूर्ति स्रोत पानी की कमी से जूझ रहे हैं। राजस्व की 'क्विक रिस्पांस टीमें' हमने जो विभाग बनाया था, वो पानी के रिसाव को रोकने के लिए आज से अपना काम शुरू कर रहे हैं।''
Jun 11, 2024, 4:01 PM IST

किरण रिजिजू ने कहा

मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित के बाद किरण रिजिजू ने कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री का एक सपना है। सभी समुदायों को जोड़कर हम उस सपने को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारा लक्ष्य सबको साथ लेकर विकसित भारत बनाना है, यही है हमारा मंत्र। हम सरकार चलाना चाहते हैं, संसद को सुचारू रूप से और एकजुट होकर चलाना चाहते हैं।
Jun 11, 2024, 2:16 PM IST

अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे।
Jun 11, 2024, 2:16 PM IST

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन सदस्य गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन ओवर ग्राउंड सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
Jun 11, 2024, 1:18 PM IST

अमित शाह ने सहकारिता मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली: अमित शाह ने सहकारिता मंत्री का कार्यभार संभाला।
Jun 11, 2024, 1:17 PM IST

जेपी नड्डा ने रसायन एवं उर्वरक मंत्री का कार्यभार संभाला

दिल्ली: जेपी नड्डा ने रसायन एवं उर्वरक मंत्री का कार्यभार संभाला।
Jun 11, 2024, 12:25 PM IST

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पर्यटन मंत्री का पदभार संभाला

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पर्यटन मंत्री का पदभार संभाला।
Jun 11, 2024, 11:39 AM IST

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है उसे इमानदारी से निभाने के संकल्प के साथ यहां आया हूं। फूड प्रोसेसिंग एक बड़ी जिम्मेदारी है, आने वाला समय फूड प्रोसेसिंग का ही है। मैं, मेरे पिता राम विलास पासवान से सीखते हुए उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए और प्रधानमंत्री के विकसित देश के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस विभाग की एक अहम भूमिका देखता हूं।"
Jun 11, 2024, 11:36 AM IST

सुप्रीम कोर्ट का NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट का NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार, NTA से 8 जुलाई तक मांगा जवाब।
Jun 11, 2024, 9:26 AM IST

Cabinet Ministers : जयशंकर ने संभाला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है, मोदी 2 में भी वो इसी मंत्रालय को संभाल रहे थे।
Jun 11, 2024, 8:33 AM IST

Change Aadhar Photo: आधार कार्ड पर कैसे बदलें अपनी तस्वीर

Change Aadhar Photo: आधार कार्ड पर कैसे बदलें अपनी तस्वीर, जानिए आसान स्टेप्स
Jun 11, 2024, 8:32 AM IST

बड़े मंगल पर जरूर करें इस चालीसा का पाठ, बन जाएंगे धनवान

Bada Mangal 2024: बड़े मंगल पर जरूर करें इस चालीसा का पाठ, घर में जमकर बरसेगा पैसा
Jun 11, 2024, 8:32 AM IST

Weather Update: दिल्ली में आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

Weather Update: दिल्ली में आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मुंबई सहित कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
Jun 11, 2024, 8:31 AM IST

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, कई जगह चलेंगी लू

Weather Updates LIVE: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दक्षिण में बरसेंगे बादल, पढ़ें मौसम अपडेट विस्तार से।
Jun 11, 2024, 8:31 AM IST

Gold Rate 11 June: क्या है आज सोना-चांदी का भाव?

Gold Rate 11 June: क्या है आज सोना-चांदी का भाव, खरीदने से पहले जान लें आज का लेटेस्ट रेट?
Jun 11, 2024, 8:30 AM IST

अखिलेश यादव आज करहल सीट से दे सकते हैं इस्तीफा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज यानी 11 जून को करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश यादव ने सैफई के नेताओं के साथ मीटिंग की है और उसके बाद ये फैसला किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+