Change Aadhar Photo: आधार कार्ड पर कैसे बदलें अपनी तस्वीर, जानिए आसान स्टेप्स
अक्सर आपने फिल्म, सिनेमा में आधार कार्ड पर छपी फोटों को लेकर मजाक बनते हुए देखा होगा। आधार कार्ड पर व्यक्ति की तस्वीर बहुत ही खराब होती है, जिसकी वजह से लोग अपने आधार कार्ड को दिखाना भी पसंद नहीं करते हैं।
लेकिन अब आप आधार कार्ड पर अपनी तस्वीर को बदल सकते हैं। जी हां, आप अपने आधार कार्ड की तस्वीर को आसानी से अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए कुछ जरूर बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

आधार कार्ड पर अपनी तस्वीर को बदलने के लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना होगा। इसके बाद यहां होमपेज पर आप आधार इनरोलमेंट फॉर्म को डाउनलोड करके इसे प्रिंट कर लीजिए।
इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को पूरा भर दें। इसके बाद अपने करीबी आधार इनरोलमेंट सेंटर पर या आधार सेवा केंद्र पर जाएं और यहां संबंधित अधिकारी को फॉर्म को सबमिट कर दें। यहां आपको अपना बायोमेट्रिक देना होगा।
अधिकारी यहां आपकी लाइव फोटो क्लिक करेंगे। इसके बाद आपको एक रसीद दी जाएगी, जिसपर अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होगा।
अहम बात यह है कि आधार पर फोटो अपडेट करने के लिए किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है। आपको इसके लिए फोटो भी लेकर जाने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि आपकी फोटो लाइव क्लिक की जाती है।
आधार पर फोटो अपडेट होने में 90 दिन तक का समय लग सकता है। आप ऑनलाइन अपनी रिक्वेस्ट को यूआरएन से ट्रैक कर सकते हैं।
एक बार जब आपके आधार कार्ड पर फोटो अपडेट हो जाए तो आप आसानी से इसे वापस UIDAI की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको माइ आधार पर क्लिक करना है, इसके बाद डाउनलोड आधार पर क्लिक करके यहां अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। जिसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा। जिसे दर्ज करते ही आप आसानी से अपना आधार डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications