Breaking LIVE: विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी- IMD

Breaking LIVE UPDATES: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है,सोमवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गर्मी का रौद्र रूप जारी है। 9 राज्यों में आज मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE UPDATES

LIVE Feed
May 25, 2026, 1:47 PM IST

Breaking LIVE UPDATES: कोई बदलाव नहीं हुआ है- गिरिबाला सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की ज़मानत रद्द करने के मामले में MP हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले, गिरिबाला सिंह के वकील ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा, "...वकीलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वरिष्ठ वकील और काउंसल मैडम (गिरिबाला सिंह) की ओर से दलीलें पेश करेंगे।
May 25, 2026, 1:45 PM IST

Breaking LIVE: विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी- IMD

अगर हम इस हफ़्ते के मौसम की बात करें, तो उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में जो लू की स्थिति बनी हुई थी, उसमें कमी आने की उम्मीद है। इसलिए, लू के मौजूदा दौर से राहत मिलने की संभावना है। जहाँ तक अगले कुछ दिनों की बात है, तो आज मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किए गए हैं-IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव
May 25, 2026, 12:59 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी का अगला मिशन क्या?

Cockroach Janta Party का अगला मिशन क्या? 2.2 करोड़ युवाओं के सपोर्ट के बाद CJP ने खोले अपने बड़े प्लान
May 25, 2026, 12:58 PM IST

'कोई नैरेटिव सेट ना करें', सास गिरिबाला पर भड़का SC

Twisha Sharma Case: 'कोई नैरेटिव सेट ना करें',सास गिरिबाला पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 10 बड़े अपडेट
May 25, 2026, 12:56 PM IST

Breaking LIVE :अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 30 मई तक रोक लगाई

बिहार के मोकामा से JDU MLA अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 30 मई तक रोक लगाई
May 25, 2026, 11:54 AM IST

'1500 सीटों वाला मेडिटेशन सेंटर' , कौन हैं रसेश्वरी देवी?

Raseshwari Devi : '1500 सीटों वाला मेडिटेशन सेंटर', कौन हैं रसेश्वरी देवी? क्यों हैं चर्चा में?
May 25, 2026, 11:53 AM IST

Breaking LIVE: देबाशीष सामंत्रे ने दिया इस्तीफा

बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
May 25, 2026, 11:52 AM IST

Breaking LIVE: ईंधन की लूट आम आदमी की जेब काट रही- रणदीप सिंह सुरजेवाला

आज़ादी के बाद 78 सालों में पहली बार पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई है। पिछले 12 सालों में BJP ने 57 लाख करोड़ रुपये की लूट की है। हर दिन, ईंधन की लूट आम आदमी की जेब काट रही है। पिछले 11 दिन वेतनभोगी वर्ग, किसानों, व्यापारियों, गृहिणियों, छोटे कारोबारियों और आम आदमी की जेब पर भारी पड़े हैं। केंद्र की BJP सरकार ने पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें चार बार बढ़ाकर ईंधन की लूट मचा रखी है; BJP द्वारा कन्नड़ लोगों के साथ की जा रही यह कमरतोड़ और धोखेबाज़ी माफ़ करने लायक नहीं है- कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला
May 25, 2026, 10:33 AM IST

Breaking LIVE: 'महंगाई मैन मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा किया'

कांग्रेस ने पीएम मोदी को 'महंगाई मैन' बताते हुए कहा कि वो जनता की जेब काटने में लगे हैं, उसने एक्स पर लिखा है कि ''महंगाई मैन' मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा कर दिया।'
May 25, 2026, 10:16 AM IST

Breaking LIVE : राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों के साथ धोखा किया-BJP सांसद कोंडा

BJP सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी कहते हैं, "राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों के साथ धोखा किया है। उनके वारंगल घोषणापत्र का क्या हुआ? अपने वादे पूरे कीजिए... आपने कहा था कि यह कोई घोषणापत्र नहीं, बल्कि एक गारंटी है; उसका क्या हुआ?... आपने तेलंगाना के किसानों को धोखा दिया है।"
May 25, 2026, 9:52 AM IST

Breaking LIVE: बिहार विधानसभा आज एक 'पिंक' और एक 'ग्रीन' बस सेवा शुरू

मौजूदा वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए और प्रधानमंत्री की उस अपील के जवाब में, जिसमें पेट्रोल और डीज़ल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही गई है, बिहार विधानसभा आज एक 'पिंक' और एक 'ग्रीन' बस सेवा शुरू कर रही है। यह सेवा विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उनके घर से दफ़्तर तक रोज़ाना आने-जाने को आसान बनाने के लिए तैयार की गई है-बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार
May 25, 2026, 9:08 AM IST

Breaking LIVE: रायगढ़ में खाई में गिरने से SUV में सवार आठ लोगों की मौत

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
May 25, 2026, 9:08 AM IST

Breaking LIVE: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

भोपाल के चर्चित ट्विशा केस की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में है, आपको बता दें कि ट्विशा के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम रविवार को हुआ और उसके बाद उसके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+