Breaking News Live: कोलकाता के अस्पताल में मेडिकल छात्रा की मौत पर विरोध, स्टूडेंट्स ने निकाला कैंडल मार्च

Breaking News LIVE UPDATES: दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को तकरीबन डेढ़ वर्ष के बाद जमानत मिल गई। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी।

उधर, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्पिटरेशन फॉर स्पोर्ट यानि खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया है।

Breaking News

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 10, 2024, 12:19 AM IST

पीएम मोदी ने अमन सहरावत को दी बधाई

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को छठां मेडल मिला। भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने फ्रीस्टाइल 57 किलो भारवर्ग मेन्स में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। ऐसे में पीएम मोदी भारतीय पहलवान को बधाई दी।
Aug 09, 2024, 10:19 PM IST

कोलकात मेडिकल कॉलेज के छात्र की मौत का विरोध

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मेडिकल स्टूडेंट की मौत के बाद प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में कैंडिल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
Aug 09, 2024, 9:27 PM IST

मनीष सिसोदिया ने सीएम केजरीवाल से की मुलाकात

आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की।
Aug 09, 2024, 8:49 PM IST

सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचे मनीष सिसोदिया

आप नेता व दिल्ली की पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर निकलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे।
Aug 09, 2024, 8:22 PM IST

कोलकाता के अस्पताल में मेडिकल छात्रा की मौत, तनाव

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से मृत पाई गई द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा का शव बाहर लाया जा रहा है। अब उसके शव को उसके घर ले जाया जा रहा है।
Aug 09, 2024, 7:52 PM IST

दिल्ली में तिहाड़ जेल के बाहर एकत्र हुए AAP कार्यकर्ता

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का जेल से बाहर स्वागत करने के लिए आम आदमी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तिहाड़ जेल के बाहर एकत्र हुए। शाम को जेल से बाहर वे अपने नेता मनीष सिसौदिया से बड़ी गर्मजोशी से मिले।
Aug 09, 2024, 6:13 PM IST

पीएम मोदी कल जाएंगे वायनाड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा के लिए कल, 10 अगस्त को वायनाड (केरल) का दौरा करेंगे। वह कल सुबह करीब 11 बजे कन्नौर पहुंचेंगे। वहां से वह वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे जहां उन्हें बचाव बलों द्वारा निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वह वहां चल रहे पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे।
Aug 09, 2024, 5:56 PM IST

एनआईए का बड़ा एक्शन

खालिस्तान समर्थक आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज सुबह खूंखार विदेशी आतंकवादियों हरविंदर संधू उर्फ ​​रिंदा और लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के एक प्रमुख सहयोगी को यूएई से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण हासिल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
Aug 09, 2024, 5:53 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
Aug 09, 2024, 5:05 PM IST

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई।
Aug 09, 2024, 4:09 PM IST

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राज्यसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 में जेपीसी के लिए 10 राज्यसभा सांसदों के नाम प्रस्तावित किए; इस समिति में 21 लोकसभा सांसद भी शामिल हैं। प्रस्ताव सदन से पारित हो चुका है। राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई।
Aug 09, 2024, 4:01 PM IST

वक्फ बिल पर जेपीसी में शामिल सदस्यों की सूची जारी

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024| लोकसभा के 21 सांसदों की सूची जो संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के सदस्य होंगे, राज्यसभा के 10 सदस्यों के नाम जल्द ही प्रस्तावित किए जाएंगे।
Aug 09, 2024, 3:00 PM IST

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से बात की और रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने उनकी चोट के बारे में भी जानकारी ली और उनकी मां की खेल भावना की सराहना की।
Aug 09, 2024, 3:00 PM IST

पश्चिम बंगाल में रेल हादसा

मालदा, पश्चिम बंगाल: मालदा के कटिहार डिवीजन के कुमेदपुर यार्ड में एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के मद्देनजर दो ट्रेनें रद्द कर दी गईं, 6 का मार्ग बदल दिया गया और 4 ट्रेनों को बीच में ही रोक दिया गया।
Aug 09, 2024, 2:34 PM IST

पश्चिम बंगाल में पटरी से उतरी मालगाड़ी

मालदा, पश्चिम बंगाल: न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार जा रही मालगाड़ी मालदा में पटरी से उतर गई।
Aug 09, 2024, 1:37 PM IST

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा

दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "किसी भी अल्पसंख्यक समाज को ये अमन से जीने देना नहीं चाहते। जिस तरह से ये स्थानीय पार्टियों को खत्म करने में लगे हैं वैसे ही अल्पसंख्यकों पर हावी होने में भी लगे हैं। आपको किसी धर्म की धार्मिक संस्थाओं में हस्तक्षेप करने की क्या जरूरत है?"
Aug 09, 2024, 1:20 PM IST

राज्यसभा में हंगामा

राज्यसभा में सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस। जया बच्चन ने सभापति धनखड़ द्वारा जया अमिताभ बच्चन कहने जताई आपत्ति। कहा कि मुझे माफ कीजिएगा, लेकिन आपकी जो टोन है, वो मुझे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है।
Aug 09, 2024, 1:08 PM IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''गांजायम तिवारी ने बार-बार सदन में विपक्ष के नेता का खुलेआम अपमान किया। आज कहा गया कि घनश्याम तिवारी सभापति (राज्यसभा के सभापति) से मिलने आए और मल्लिकार्जुन खड़गे की तारीफ की। हमने मांग की है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आसन से जो कहा है, उसे सदन में भी कहा जाना चाहिए। वह (आरएस अध्यक्ष) बार-बार मुझे रोकते रहे, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन विपक्ष के नेता का अनादर किया गया है और एक संवैधानिक पद का अपमान किया गया है।
Aug 09, 2024, 12:31 PM IST

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित याचिका पर सुनवाई नवंबर के पहले सप्ताह तक स्थगित कर दी है।
Aug 09, 2024, 12:30 PM IST

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा, "ये सत्य की जीत है। मनीष सिसोदिया को एक झूठे मामले में फंसाया गया। उन्होंने दिल्ली के बच्चों को शानदार भविष्य दिया। आज हमें मनीष सिसोदिया को ज़मानत मिलने पर हमें खुशी है। जल्द ही समय आएगी जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+