Breaking: भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट, अवामी लीग के समर्थकों के घुसपैठ की आशंका

Breaking News LIVE UPDATES: बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को राजधानी ढाका छोड़ दिया। वहीं, हजारों प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुस गए। तो वहीं दूसरी ओर वायनाड में आज भी राहत कार्य जारी है, यहां पर भारी भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की जान चली गई है।

Parliament Session

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 05, 2024, 6:55 PM IST

अवामी लीग के कई समर्थक कर सकते हैं घुसपैठ

इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की अवामी लीग के कई समर्थक अगले 48 घंटों में अगरतला में घुसपैठ कर सकते हैं।
Aug 05, 2024, 6:33 PM IST

बांग्लादेश हिंसा के बीच भारतीय सेना अलर्ट

बांग्लादेश हिंसा के बीच बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने अतिरिक्त महानिदेशक, पूर्वी कमान रवि गांधी, अतिरिक्त महानिदेशक, पूर्वी कमान और मनिंदर प्रताप सिंह, महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल के साथ उत्तर 24 परगना जिले और पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया।
Aug 05, 2024, 5:44 PM IST

गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पहुंची शेख हसीना

गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पहुंची शेख हसीना
Aug 05, 2024, 5:41 PM IST

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएनआई को बताया कि मौजूदा स्थिति को लेकर बीएसएफ लगातार बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के संपर्क में है। फिलहाल, सीमा पर स्थिति सामान्य है। बांग्लादेश में कर्फ्यू के कारण, भारत के साथ एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध है।
Aug 05, 2024, 5:19 PM IST

कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द

भारतीय रेलवे ने 19 जुलाई से 6 अगस्त तक बांग्लादेश के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन सहित सभी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दीं: भारतीय रेलवे
Aug 05, 2024, 5:05 PM IST

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
Aug 05, 2024, 5:04 PM IST

बांग्लादेश की स्थिति पर CM ममता बनर्जी ने कहा

बांग्लादेश की स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "भारत सरकार इस मुद्दे पर निर्णय लेगी कि इस मुद्दे पर कैसे निपटा जाए और वह सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील करती है कि वे भड़काऊ टिप्पणियां करने से बचें जो बंगाल या देश में शांति को बाधित कर सकती हैं।"
Aug 05, 2024, 4:36 PM IST

भारत से लंदन जा सकती हैं शेख हसीना

सूत्रों के अनुसार, शेख हसीना भारत में शाम 5 बजे दिल्ली आ सकती हैं। इसके बाद लंदन जा सकती हैं।
Aug 05, 2024, 4:21 PM IST

महिला टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत ने रोमानिया को हराया

पेरिस ओलंपिक 2024: महिला टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत ने रोमानिया को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश।
Aug 05, 2024, 3:29 PM IST

बांग्लादेश के सेना प्रमुख का बड़ा ऐलान

बांग्लादेश के सेना प्रमुख का बड़ा ऐलान, "पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया। देश में अंतरिम सरकार बनाने की कोशिश।
Aug 05, 2024, 3:25 PM IST

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी

बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बीएसएफ डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं।
Aug 05, 2024, 3:22 PM IST

बांग्लादेश में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में आधिकारिक निवास छोड़ दिया। उनका वर्तमान ठिकाना अज्ञात है। ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील है और प्रधानमंत्री के आवास को भीड़ ने घेर लिया है।
Aug 05, 2024, 3:18 PM IST

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ा

रॉयटर्स की रिपोर्ट है कि बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़ दिया है।
Aug 05, 2024, 3:06 PM IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा।
Aug 05, 2024, 2:14 PM IST

शिवराज सिंह चौहान ने कहा

राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''जब यह कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में सत्ता में थी, तब किसान मारे गए थे। 1986 में जब बिहार में कांग्रेस सत्ता में थी, तब गोलीबारी में 23 किसान मारे गए थे।''
Aug 05, 2024, 1:10 PM IST

राजेंद्र नगर हादसे पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

राजेंद्र नगर हादसे पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी। कहा कि इन कोचिंग सेंटरों में मौत के घर हैं और ये देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अभ्यर्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी है कि यह घटना आंखें खोलने वाली थी।
Aug 05, 2024, 12:38 PM IST

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर शशि थरूर ने कहा

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ''मुझे लगता है कि विदेश मंत्रालय बहुत सावधानी से स्थिति पर नजर रख रहा होगा। मैं जो कुछ भी सुन रहा हूं वह मीडिया से है, और जो मैं सुन रहा हूं वह बहुत चिंताजनक है।'' वहां कानून एवं व्यवस्था संबंधी कुछ गंभीर चिंताएं हैं। हालांकि हम सरकार के विशेषाधिकारों का बहुत सम्मान करते हैं - यह एक आंतरिक मामला है, फिर भी, हम आशा करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि इसका समाधान बहुत जल्दी निकलेगा और शांति वापस आएगी।"
Aug 05, 2024, 11:46 AM IST

अयोध्या गैंगरेप मामले पर अखिलेश यादव ने कहा

अयोध्या गैंगरेप मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''बीजेपी चुनाव से पहले साजिश शुरू करना चाहती है। उनका मकसद पहले दिन से ही समाजवादियों को बदनाम करना रहा है और खासकर मुसलमानों के बारे में उनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।''
Aug 05, 2024, 11:44 AM IST

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को अग्रिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को अग्रिम जमानत दी।
Aug 05, 2024, 9:57 AM IST

इजराइल पर 48 घंटे के अंदर हमला करेगा ईरान?

इजराइल पर 48 घंटे के अंदर हमला करेगा ईरान? यहूदियों के देश को बचाने के लिए एक्शन में अमेरिका, जानें तैयारियां
Aug 05, 2024, 9:56 AM IST

हाजीपुर में करंट की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की मौत

Bihar: हाजीपुर में भीषण हादसा, करंट की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की मौत, जल चढ़ाने जा रहे थे हरिहरनाथ
Aug 05, 2024, 9:55 AM IST

Jammu-Kashmir: आर्टिकल 370 से आजादी के पूरे हुए 5 साल

Jammu-Kashmir: आर्टिकल 370 से आजादी के पूरे हुए 5 साल, तब से अब तक, कैसे बदली कश्मीर की हवा?
Aug 05, 2024, 9:54 AM IST

देश विरोधी नारे लगते थे...

मुझे लगता है कि जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से 5 साल पहले बंद हुआ करता थे, देश विरोधी नारे लगते थे, आज चीजें सुधरी हैं-जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता
Aug 05, 2024, 8:37 AM IST

वक्फ बोर्ड एक्ट

संसद में आज मोदी सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती करने वाला बिल ला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+