इजराइल पर 48 घंटे के अंदर हमला करेगा ईरान? यहूदियों के देश को बचाने के लिए एक्शन में अमेरिका, जानें तैयारियां

Israel-Iran News: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जी7 देशों के अपने समकक्षों से कहा है, कि वाशिंगटन का मानना ​​है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इजराइल पर ईरान का हमला शुरू हो सकता है। एक्सियोस ने कॉल पर जानकारी देने वाले सूत्रों का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एंटनी ब्लिंकन ने अपने समकक्षों से इस क्षेत्र में तनाव कम करने और एक व्यापक युद्ध के विस्फोट को रोकने के लिए अमेरिका की कोशिशों को लेकर बात की है।

Iran-Israel conflict

चूंकि अमेरिका का मानना ​​है, कि पिछले सप्ताह हिज्बुल्लाह और हमास के शीर्ष अधिकारियों की हत्या के बाद ईरानी हमला निश्चित है, इसलिए ब्लिंकन ने कॉल पर अधिकारियों से कहा, कि तेहरान पर अपने हमले को सीमित करने के लिए दबाव डालना क्षेत्रीय युद्ध से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

एक्सियोस ने बताया है, कि एंटनी ब्लिंकन ने कहा, कि अमेरिका को योजनाबद्ध ईरानी हमले का सही समय नहीं पता है, लेकिन उनका मानना ​​है, कि यह सोमवार को ही शुरू हो सकता है।

इजराइल को बचाने के लिए एक्शन में अमरिका

वहीं, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के ऑफिस ने कहा है, कि उन्होंने रविवार शाम को इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट से बात की है।

इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान और उसके सहयोगियों से खतरों के खिलाफ इजराइल के 'आत्मरक्षा के अधिकार' पर चर्चा की, और इस क्षेत्र में इजराइल और अपने स्वयं के बलों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अमेरिका द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की।

हालांकि, गैलेंट के कार्यालय की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

लेकिन, इस बीच इजराइली मीडिया ने जानकारी दी है, कि इजराइल इस बात पर विचार कर रहा है, कि अगर उसे इंटेलिजेंस रिपोर्ट से पता चलता है, कि ईरान निश्चित ही हमला करने वाला है, तो वो ईरान के हमले से पहले ही ईरान पर हमला कर देगा।

Iran-Israel conflict

ईरान पर पहले ही हमला करेगा इजराइल?

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार शाम को इजराइल के सुरक्षा प्रमुखों की बैठक बुलाए जाने के बाद हिब्रू मीडिया ने बताया है, कि अगर इजराइल को इस बात के पुख्ता सबूत मिल जाते हैं, कि तेहरान हमला करने की तैयारी कर रहा है, तो इजरायल ईरान को रोकने के लिए पहले ही हमला करने पर विचार करेगा।

इस बैठक में रक्षा मंत्री योआव गैलेंट, इजराइल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट-जनरल हर्ज़ी हलेवी, खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया और शिन बेट प्रमुख रोनेन बार शामिल हुए थे। यह बैठक ईरान और उसके लेबनानी सहयोगी हिजबुल्लाह की तरफ से इजरायल पर संभावित हमलों की तैयारियों के बीच आयोजित की गई थी।

इजराइल और अमेरिका का आकलन है, कि ईरान आने वाले दिनों या हफ्तों में इजराइल पर हमला कर सकता है। पिछले हफ्ते बेरूत में हिज्बुल्लाह के सैन्य प्रमुख फुआद शुकर और तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की लगातार हत्याओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। ईरान ने हानिया की मौत के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है और जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, इजराइल को यह निश्चित नहीं है, कि ईरान और उसके सहयोगियों से किस तरह के एक्शन की उम्मीद की जाए, और इसलिए वह इस बारे में कई विकल्पों पर चर्चा कर रहा है, कि वह किस तरह से किसी संभावित हमले का सबसे अच्छा जवाब दे सकता है या उसे रोक सकता है।

नेतन्याहू के साथ बैठक के दौरान, ईरान पर हमला करने के विकल्प पर चर्चा की गई। Ynet ने बताया है, कि हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने जोर देकर कहा है, कि इस तरह के कदम को तभी एक्शन में लाया जाए, जब इजराइल को इस बात की पुख्ता खुफिया जानकारी मिले, कि तेहरान खुद हमला करने वाला है।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि इस मामले पर अमेरिकी खुफिया जानकारी से मेल खाने के लिए जेरूसलम को अपनी खुफिया जानकारी की आवश्यकता होगी, और अगर यह मेल खाती भी है, तो भी वह पूर्व-आक्रमण के रास्ते पर जाने से बचना चुन सकता है।

रविवार को कहा गया कि इजराइल की तरह, अमेरिका भी अनिश्चित है, कि ईरान द्वारा किया जाने वाला हमला कैसा दिख सकता है, क्योंकि उसका मानना ​है, कि तेहरान ने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है और उसके अपने प्रॉक्सी के साथ कॉर्डिनेशन खत्म करने की संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+